मुंबई में महिला वोटरों की संख्या 10.17 लाख तक बढ़ी... कुल मतदाताओं की संख्या 9.59 करोड़

The number of women voters in Mumbai increased to 10.17 lakh... Total number of voters is 9.59 crore

मुंबई में महिला वोटरों की संख्या 10.17 लाख तक बढ़ी...  कुल मतदाताओं की संख्या 9.59 करोड़

मुंबई में महिला वोटरों के पंजीकरण में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद महिला मतदाताओं की संख्या 10.17 लाख तक बढ़ी है। शनिवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 914 से बढ़कर 936 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 से 19 आयु वर्ग की नव पंजीकृत महिलाओं की संख्या 7.74 लाख है।

मुंबई: मुंबई में महिला वोटरों के पंजीकरण में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद महिला मतदाताओं की संख्या 10.17 लाख तक बढ़ी है। शनिवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 914 से बढ़कर 936 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 से 19 आयु वर्ग की नव पंजीकृत महिलाओं की संख्या 7.74 लाख है।

राज्य में कुल 9.59 करोड़ मतदाता हैं, इनमें से 4.95 करोड़ पुरुष मतदाता और 4.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या 5997 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6.32 लाख है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 12.48 लाख है। 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 19.48 लाख है।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 288 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से 234 सामान्य निर्वाचन क्षेत्र हैं, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं और 29 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 49 हजार 34 है। चुनाव आयोग के माध्यम से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

लोकसभा चुनाव के दौरान वरिष्ठ मतदाता मतदान केंद्रों पर आकर वोट डालने के लिए उत्सुक दिखाए दिए, इस मामले को निश्चित रूप से युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए राजीव कुमार ने नए मतदाताओं के साथ-साथ महिला एवं शहरी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आगे आने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन