मंत्रालय भवन में महिला ने देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस में की तोड़-फोड़... फर्श पर पटकी नेमप्लेट

A woman vandalised Devendra Fadnavis' office in Mantralaya Bhavan... threw the nameplate on the floor

मंत्रालय भवन में  महिला ने देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस में की तोड़-फोड़... फर्श पर पटकी नेमप्लेट

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय में एक अज्ञात महिला यहां घुस आई और फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने ऑफिस के बाहर लगी उपमुख्यमंत्री के नाम की नेमप्लेट फर्श पर पटक दी और वहां रखे गमले भी तोड़ दिए। महिला ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और फिर वहां से निकल गई।

मुंबई :  मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय में एक अज्ञात महिला यहां घुस आई और फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने ऑफिस के बाहर लगी उपमुख्यमंत्री के नाम की नेमप्लेट फर्श पर पटक दी और वहां रखे गमले भी तोड़ दिए। महिला ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और फिर वहां से निकल गई।

घटना के बाद पुलिस ने इस महिला की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरूवार शाम साढ़े छह बजे के बाद की है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला वैध प्रवेश पास के बिना मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में घुस आई और हंगामा किया। अब तक की गई जांच में पता चला है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों से अपना बैग सचिवालय परिसर के अंदर भूलने की बात कही थी और उसे लेने जाने के बहाने वह अंदर घुस गई।

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

मंत्रालय की इमारत में प्रवेश करने के बाद महिला उपमुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में पहुंची और वहां तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उसने ऑफिस के बाहर लगी नेम प्लेट को उठाया और उसे फर्श पर पटक दिया। वहां रखे गमले भी महिला ने तोड़ डाले। उसने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी भी की। तोड़-फोड़ करने के बाद महिला वहां से चली गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला द्वारा किए गए इस हंगामें के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस के पास गृह विभाग भी है। वह इसके पहले वर्ष 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन