कोरोना वारियर्स की मदद के लिए फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आगे आये हैं

कोरोना वारियर्स की मदद के लिए फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आगे आये हैं

मुंबई: देश में कोरोना वायरस दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहा है जिस कारण देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है. देश के डॉक्टर्स और पुलिस अपनी जान की परवाह किये बगैर निःस्वार्थ भाव से दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में इन कोरोना वारियर्स की मदद के लिए फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आगे आये हैं.

उन्होंने शहर के आठ होटलों को इन वारियर्स के लिए बुक किया है, जहां ये वारियर्स आराम कर सकें. इन होटलों में इन वारियर्स के आराम के साथ-साथ रात के खाने और सुबह के नाश्ते की व्यवस्था की गई है.

Read More मुंबई : सड़क सुरक्षा अभियान में सेलिब्रिटी जोड़ी की भागीदारी

वहीं अब मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी के इस सहयोग के लिए आभार जताया है. मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा-‘रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी कोविड योद्धाओं के लिए शहर भर में आठ होटलों में उनके रहने, आराम करने, नहाने और चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा प्रदान की है. यह हमें कोरोना से लड़ने में और मुंबई को सुरक्षित रखने में उनके इस तरह के सहयोग के लिए धन्यवाद!’

Read More मुंबई बन रहा मिनी जामताड़ा! 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, महज 10% रकम बरामद

मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर रोहित शेट्टी ने भी उनका आभार व्यक्त किया है. इससे पहले रोहित शेट्टी ने इस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 1 करोड़ का दान देने के अलावा फिल्म जगत से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 51 लाख रुपये का दान दिया था.

Read More मुंबई : सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बीएमसी बनाएगी डेडिकेटेड पोर्टल

वहीं अब उनका कोरोना वारियर्स की मदद के लिए उठाया गए इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18000 के पार हो चुकी है, जबकि 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

Read More मुंबई : कथित फ़ूड पॉइज़निंग से चार लोगों के एक परिवार की मौत, जाँच जारी

Tags: