केंद्रीय समिति ने की धारावी के हालातों की समीक्षा महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी मौजूद थे

केंद्रीय समिति ने की धारावी के हालातों की समीक्षा महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी मौजूद थे

मुंबई में आईएमसीटी ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों का आकलन करने के लिए धारावी के पृथकवास केंद्रों और शिविरों का दौरा किया. कोरोना वायरस प्रकोप से निबटने के लिए राज्य की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयीन केंद्रीय दल (आईएमसीटी) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचा था.

बुधवार को इस समिति ने धारावी का दौरा किया. इस दौरान मौजूद हेल्थ मिनिस्टर टोपे ने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. केंद्रीय समिति ने मुंबई के इस झोपड़पट्टी बहुल इलाके का दौरा किया है. मुंबई में पृथकवास केंद्रों (क्वैरेंटीन सेंटर) में बिस्तरों की संख्या 1,200 से बढ़ाकर 2,000 तक करने की सिफारिश भी की गई है.

Read More मुंबई : एलआईसी बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट का रास्ता होगा साफ, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात

टोपे ने कहा कि केंद्रीय समिति ने कोरोना संक्रमित मरीजों को न्यूनतम ऑक्सीजन की सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया है. समिति के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन को भी कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बेड की अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध करने के साथ ही मुंबई शहर और उपनगरों में जांच सुविधाएं बढ़ाने को कहा गया है.

Read More मुंबई : मेट्रो का सफर अब और होने वाला है किफायती, छात्रों और पर्यटकों के लिए टिकटों पर 25% की छूट का ऐलान

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत