मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप 

Now 'School Jihad' in Mumbai! Kirit Somaiya makes serious allegations

मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप 

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अब 'स्कूल जिहाद' नाम के नए शब्द का जिक्र किया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में 164 स्कूल पूरी तरह अवैध रूप से चल रहे हैं. उनका कहना है कि 152 स्कूल मुस्लिम बहुल इलाके में हैं. बच्चों के नाम पर ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि इसमें इंटरनेशनल साजिश हो सकती है. लैंड माफिया सरकारी जमीन को हड़प रहे हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. 

मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अब 'स्कूल जिहाद' नाम के नए शब्द का जिक्र किया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में 164 स्कूल पूरी तरह अवैध रूप से चल रहे हैं. उनका कहना है कि 152 स्कूल मुस्लिम बहुल इलाके में हैं. बच्चों के नाम पर ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि इसमें इंटरनेशनल साजिश हो सकती है. लैंड माफिया सरकारी जमीन को हड़प रहे हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. 
किरीट सोमैया ने दावा करते हुए कहा, ''हमने खुद इन स्कूलों का दौरा किया और वीडियो जारी कर बताया कि कई जगह पर तो स्कूल के नाम पर बिल्डिंग बनाई गई है और बाद में वहां मस्जिद खड़ी कर दी गई. कहीं मंदिर की जगह हड़प कर भी ऐसे स्कूल बनाए गए और इसके नाम पर स्कूल जिहाद किया.  

 

Read More मुंबई : 7 दिनों तक मुंबई के इन इलाकों में रहेगी पानी की भारी किल्लत, बीएमसी का अलर्ट 

किरीट सोमैया ने की तुरंत कार्रवाई की मांग
किरीट सोमैया ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग अवैध स्कूलों को तुरंत बंद किए जाने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सोमैया ने बताया, ''बीएमसी में अब बीजेपी की सत्ता आई है इसलिए तत्परता से कार्रवाई होगी. लिस्ट सामने आने के बाद बीएमसी मेयर ने तुरंत कार्रवाई की बात कही है. अगर ये कार्रवाई नहीं करेंगे तो मैं खुद बीएमसी दफ्तर के सामने खड़ा मिलूंगा.'' 

Read More मुंबई : शेयर-ट्रेडिंग साइबर धोखाधड़ी ; मुनाफे के लालच में कारोबारी ने गंवाए १०.९८ करोड़

किन इलाके के स्कूलों में किरीट सोमैया ने किया दौरा?
उन्होंने आगे बताया, ''इन स्कूलों में 145 इंग्लिश स्कूल है, 4 हिंदी और 4 मराठी हैं. 11 तो उर्दू मीडियम के स्कूल हैं. इन सभी को मुस्लिम लैंड माफिया ने जमीन पर कब्जा करने के लिए इसे स्कूल का नाम दिया है. किरीट सोमैया के मुताबिक उन्होंने जिन स्कूलों का दौरा किया है जो मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला, मालवणी में हैं जो बहुल मुस्लिम इलाका है. बीजेपी नेता सोमैया ने कहा, ''बच्चों के नाम से ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं. इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा.''
 

Read More मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट