मुंबई के गिरगांव में पति ने पत्नी पर किया उस्तरे से हमला, खुद भी ब्लेड से कलाई काटकर किया खुदकुशी का प्रयास

In Girgaon, Mumbai, a husband attacked his wife with a razor and then attempted suicide by cutting his wrist with a blade

मुंबई के गिरगांव में पति ने पत्नी पर किया उस्तरे से हमला, खुद भी ब्लेड से कलाई काटकर किया खुदकुशी का प्रयास

मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में खादिलकर रोड की है। यहां रहने वाले सागर बेलोसे और उन पत्नी शीतल सुधाकर चव्हाण के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला पति का घर छोड़कर पिछले एक महीने से अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। हालांकि इस दौरान पति ने महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर उस्तरे से हमला कर दिया। इसके हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आरोपी पति ने खुद भी ब्लेड से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि पति को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच का झगड़ा इस हद तक पहुंच गया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में खादिलकर रोड की है। यहां रहने वाले सागर बेलोसे और उन पत्नी शीतल सुधाकर चव्हाण के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला पति का घर छोड़कर पिछले एक महीने से अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। हालांकि इस दौरान पति ने महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह महिला गिरगांव में अपने ऑफिस जा रही थी। इस दौरान महिला के पति ने उस पर उस्तरे से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसने महिला की गर्दन और चेहरे पर वार किए। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

इसके बाद आरोपी शख्स ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि आरोपी पति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन