डोंबिवली में हंसी-मंजाक के चक्कर में चली गई जान... तीसरी मंजिल से गिरी महिला की मौत !

Life lost in Dombivli due to fun and frolic... Woman dies after falling from the third floor!

डोंबिवली में हंसी-मंजाक के चक्कर में चली गई जान... तीसरी मंजिल से गिरी महिला की मौत !

डोंबिवली में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। दरअसल डोंबिवली के विकास नाका इलाके में एक पार्टी के दौरान एक महिला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। इस महिला के साथ मस्ती कर रहे बंटी नाम के युवक को लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

मुंबई :  डोंबिवली में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। दरअसल डोंबिवली के विकास नाका इलाके में एक पार्टी के दौरान एक महिला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। इस महिला के साथ मस्ती कर रहे बंटी नाम के युवक को लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

लेकिन महिला की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इसका वीडियो बिल्डिंग में लगी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दरअसल डोंबिवली ईस्ट के विकास नाका इलाके में ग्लोब स्टेट नाम की एक बिल्डिंग है। गुड़िया देवी और मनीष कुमार इसी बिल्डिंग के एक ऑफिस में साफ-सफाई का काम करते हैं। यह डोंबिवली पूर्व में पिसवली क्षेत्र में आता है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। गुड़ियादेवी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर अपने साथियों के साथ थीं।

Read More मुंबई : संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान को परियोजनाओं से खतरा

वह बिल्डिंग के पास तीसरी मंजिल पर बैठी थीं। सीढ़ी छोटी है। जब वह वहां बैठी थी तो बंटी नाम का उसका सहकर्मी उसके साथ मस्ती करने लगा। दोनों मस्ती कर रहे थे। इस दौरान गुड़िया देवी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर अपने साथियों के साथ थी।

इसी दौरान मस्ती करते हुए गुड़िया देवी रेलिंग के करीब आई और फिर बैलेंस बिगड़ते ही अचानक तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरी। उसके साथ मौज मस्ती कर रहा बंटी नाम का युवक अपना संतुलन खो बैठा। वहीं भी गिरने वाला था, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मानपाड़ा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। देखना यह है कि पुलिस इस मौज मस्ती करने वाले युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। बता दें कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुकी है।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत