विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका; पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोड़ी पार्टी
Shock to BJP before assembly elections; Former Union Minister leaves the party
नांदेड़। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कहा कि मैंने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ सीखा है। मैं पार्टी की आभारी हूं।
नांदेड़। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कहा कि मैंने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ सीखा है। मैं पार्टी की आभारी हूं। सीट बंटवारे के दौरान हिंगोली सीट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए छोड़ दी गई थी।
आम चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें हदगांव हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी दी थी। शिवसेना हिंगोली सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से हार गई थी। पाटिल ने चार बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह संप्रग सरकार के दौरान ग्रामीण विकास और संसदीय मामलों की राज्य मंत्री थीं।

