मुबंई के बाद अब पुणे में होर्डिंग गिरने से हादसा हो गया

After Mumbai, now an accident happened in Pune due to falling of hoarding

मुबंई के बाद अब पुणे में होर्डिंग गिरने से हादसा हो गया

पुणे। मुबंई के बाद अब पुणे में होर्डिंग गिरने से हादसा हो गया. बारिश के दौरान पिंपरी-चिंचवड़ शहर के मोशी में सड़क किनारे लगा लोहे का होर्डिंग गिर गया. हालांकि गनीमत ये रही कि कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ. दोपहर करीब साढ़े चार बजे शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. तेज हवा के कारण जय गणेश एम्पायर चौक पर सड़क किनारे लगा लोहे का बड़ा होर्डिंग गिर गया. बताया जाता है कि चार बाइक व एक टेंपो क्षतिग्रस्त हो गये. गनीमत यह रही कि यह होर्डिंग सड़क पर नहीं गिरा।

घाटकोपर में भी गिरा था होर्डिंग घााटकोपर होर्डिंग हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार पूरा हो गया है। इस हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी मुंबई नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने गुरुवार सुबह पत्रकारों को दी है। गगरानी ने बताया कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद से ही पिछले तीन दिनों से एनडीआरएफ के जवान सेंसर और डॉग टीम की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि होर्डिंग्स के मलबे के नीचे कोई फंसा तो नहीं है। इस हादसे में दुर्भाग्यवश 16 लोगों की मौत हो गई है। ये रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो गया है। इस अभियान में 60 घंटे में लगे।

Read More  मुंबई : दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मुंबई नगर निगम, मुंबई पुलिस, एमएमआरडीए, एनडीआरएफ, महानगर गैस ने समन्वय बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है। दुर्घटना स्थल पर पूरी जांच की गई है, इसमें कोई अन्य व्यक्ति मलबे के नीचे दबा नहीं है। हालांकि मौके पर अब भी होर्डिंग का मलबा हटाने का काम चल रहा है। इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

Read More महाराष्ट्र : यवतमाल में प्रिंसिपल पत्नी ने पति को जूस में जहर देकर मार डाला... फिर 3 छात्रों की मदद से जलाया, अंडरवियर से खुला राज

 

Read More पुणे : “स्मार्ट शौचालय” बनाने के लिए ₹4.31 करोड़ की योजना 

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया
भारतीय कंपनी रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया है। यह...
मुंबई: मीठी नदी घोटाले में गिरफ्तार दो बिचौलियों की जमानत याचिका खारिज
नवी मुंबई: शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की साजिश रचने के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
नवी मुंबई : ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी में  व्यवसायी ने ₹2.74 करोड़ गंवाए
ठाणे के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश
मुंबई : चोरी की घटना को पुलिस ने 13 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया
मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media