बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल भरने से बचने के लिए अभिनेता ने CM शिंदे के काफिले का लिया सहारा... गिरफ्तार

Actor took help of CM Shinde's convoy to avoid paying toll on Bandra Worli 'Sea Link'... Arrested

बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल भरने से बचने के लिए अभिनेता ने CM शिंदे के काफिले का लिया सहारा... गिरफ्तार

मुंबई में बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल चुकाने से बचने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले का कथित तौर पर सहारा लिया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बांद्रा थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक कार में था।

मुंबई : महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले 30 वर्षीय एक अभिनेता ने मुंबई में बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल चुकाने से बचने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले का कथित तौर पर सहारा लिया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बांद्रा थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक कार में था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सी लिंक टोल प्लाजा के वीआईपी लेन (टोल मुक्त) पर आरोपी ने अपनी कार को मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों के पीछे लगा दिया जबकि ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के एक जवान ने उसे रुकने का संकेत दिया था। अधिकारी ने बताया कि सिपाही के संकेत देने के बावजूद चालक नहीं रुका इसलिए उसे वर्ली के पास पकड़ लिया गया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया गया। बांद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने टोल से बचने के चक्कर में शिंदे के काफिले का सहारा लिया। पुलिस ने बताया कि कुमार पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन