दिल्ली के शाहीन बाग में एक युवक ने चलायी गोली, पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली के शाहीन बाग में एक युवक ने चलायी गोली, पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक व्यक्ति ने फायरिंग की है. दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल है. पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.’ बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है.

एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था. उसने तीन फायरिंग की. आरोपी ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की है. वहीं, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी युवक ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी और किसी की नहीं चलेगी. आरोपी ने अपना नाम कपिल बताया है.

Read More मुंबई : 6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील 

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने फायरिंग की थी. इसमें एक छात्र शादाब घायल हो गया था. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था.

Read More ठाणे स्टेशन पर सतर्क यात्री ने 54,000 के मोबाइल की चोरी रोकी, चोर गिरफ्तार

इस घटना के बारे में डीसीपी चिनमय बिस्वाल ने कहा, एक शख्स ने हवा में फायरिंग की. पुलिस ने तत्काल उसे दौड़ाया और भाग रहे शख्स को पकड़ लिया. उसे हिरासत में लिया गया है.

Read More मुंबई: बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई के होटल में मिला शव, आईपीएल मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी

Tags: