नवी मुंबई में कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की लूट... 55 वर्षीय पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

Loot of Rs 2 crore from businessman in Navi Mumbai... 55 year old police inspector arrested

नवी मुंबई में कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की लूट... 55 वर्षीय पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

नवी मुंबई में खुद को पुलिसकर्मी बताकर छह व्यक्तियों द्वारा एक करोबारी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये लूटने के मामले में 55 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 29 मार्च को हुई जब कारोबारी पड़ोसी मुंबई के घाटकोपर में अपने घर से नवी मुंबई के तुर्भे में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) जा रहा था। एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, छह अज्ञात लोगों ने वाशी इलाके में पाम बीच रोड पर खुद को मुंबई पुलिस का कर्मी बताकर कारोबारी को रोका। 

नवी मुंबई : नवी मुंबई शहर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर छह व्यक्तियों द्वारा एक करोबारी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये लूटने के मामले में 55 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 29 मार्च को हुई जब कारोबारी पड़ोसी मुंबई के घाटकोपर में अपने घर से नवी मुंबई के तुर्भे में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) जा रहा था। एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, छह अज्ञात लोगों ने वाशी इलाके में पाम बीच रोड पर खुद को मुंबई पुलिस का कर्मी बताकर कारोबारी को रोका। 

उन्होंने कारोबारी को धमकी देते हुए दावा किया कि उन्हें शिकायत मिली है कि उसके पास भारी मात्रा में धन है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने कारोबारी से उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए कथित तौर पर दो करोड़ रुपये मांगे और उसे वाशी में एक फ्लैट में ले गए जहां वे कारोबारी को धमकाते रहे और फिर पैसे लेकर फरार हो गए।

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट की पुलिस को शहर में अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए फटकार

कारोबारी द्वारा 30 मार्च को दी गई शिकायत के बाद वाशी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती), 363 (अपहरण), 341, 342 (गलत रूप बंधक बनाना), 170 (एक सरकारी सेवक का भेष धारण करना), 120बी (आपराधिक षडयंत्र), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (साझा मंशा) समेत विभिन्न धाराओं के तहत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। विज्ञप्ति के अनुसार, जांच के दौरान इस अपराध में पुलिस निरीक्षक नितिन भीकाजी विजयकर की कथित संलिप्तता सामने आयी जिसके बाद वाशी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। 

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत