चोरी करके जौनपुर में बेचता था गहने... कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Used to steal and sell jewelery in Jaunpur...Kalyan's Kolsewadi police arrested two vicious thieves.

चोरी करके जौनपुर में बेचता था गहने...  कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश राजभर जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है और सीसीटीवी से लैश बंगले में रहता है। जिसने अब तक 30 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। महज कुछ ही मिनट के भीतर यह घरों की तिजोरी को खाली कर दिया करता था और चोरी किया हुआ माल अपने परिजनों की मदद से बेंच देता था।

कल्याण : कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनकी चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इनमें से एक चोर न केवल कल्याण से बदलापुर, टिटवाला तक बल्कि वसई विरार तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कोलसेवाड़ी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दर्जनों चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए गहने भी जब्त किए हैं।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश राजभर जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है और सीसीटीवी से लैश बंगले में रहता है। जिसने अब तक 30 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। महज कुछ ही मिनट के भीतर यह घरों की तिजोरी को खाली कर दिया करता था और चोरी किया हुआ माल अपने परिजनों की मदद से बेंच देता था।

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

वहीं दूसरा गिरफ्तार चोर राहुल घाडगे है जिसे शनिवार को कोलसेवाड़ी पुलोस की टीम ने विट्ठलवाड़ी बस डिपो के नजदीक से गिरफ्तार किया है और कोलसेवाड़ी पुलिस में ही उसके खिलाफ पांच चोरी के मामले दर्ज हैं।

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

राजेश राजभर को कोलसेवाड़ी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कंजाहित बाजार, देवगांव, आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है, पूछताछ में उसने बताया कि वह हीरापुर, मचाटी, केराकत जौनपुर में बेचता था। राजेश राजभर के साथ ही गुनाहों में उसकी मदद करने वाले इसके पिता भाई व भाभी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों चोरों के 3 पास से 12 लाख के गहने व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस निरीक्षक कोलसेवाड़ी अशोक कदम ने बताया कि यह कोलसेवाड़ी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है साथ ही इन दोनों की गिरफ्तारी से चोरी की वारदात में काफी कमी आएगी।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन