नवी मुंबई में 15 वर्षीय नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार

Uncle arrested for raping 15 year old minor niece in Navi Mumbai

नवी मुंबई में 15 वर्षीय नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार

नेरुल थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चार अक्टूबर 2023 को अपने घर में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का शिकायत की, जिसके बाद उसे मुंबई के निकट गोवंडी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

ठाणे : नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई के नेरुल इलाके का रहने वाला 34 ‍वर्षीय आरोपी नाबालिग लड़की का मामा है।

नेरुल थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चार अक्टूबर 2023 को अपने घर में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का शिकायत की, जिसके बाद उसे मुंबई के निकट गोवंडी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

Read More बांद्रा इलाके में हुए हिट-एंड-रन: आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने नेरुल पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सं‍बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया