असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज!, न्याय यात्रा जहां से गुजर रही है, पार्टी वहां हार रही है...

Chief Minister of Assam took a jibe at Rahul Gandhi! Wherever Nyay Yatra is passing, the party is losing...

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज!, न्याय यात्रा जहां से गुजर रही है, पार्टी वहां हार रही है...

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर यह भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। दरअसल, शर्मा ने राहुल गांधी पर इसलिए तंज कहा है, क्योंकि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

गुवाहाटी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि अपनी राजनीतिक जीवन में पहली बार एक ऐसी “न्याय यात्रा” देख रहा हूं, जो जिन जगहों से जा रही है पार्टी वहां हार रही है औेर पार्टी के कार्यकर्ता भी उनकी विचारधारा त्याग कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर यह भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। दरअसल, शर्मा ने राहुल गांधी पर इसलिए तंज कहा है, क्योंकि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Read More दिल्ली : विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का फैसला

फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का एलान कर चुकी हैं। इससे पहले, रविवार को सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी को भाजपा के लिए ‘‘सबसे बड़ा स्टार प्रचारक’’ बताया था।

Read More महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बवाल जारी, हिंदी थोप रही सरकार... राज ठाकरे की पार्टी ने सरकार को दी चेतावनी !

शर्मा ने डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां से कांग्रेस खत्म हो जाती है। वह निरुत्साही, अहंकारी हैं और उनमें नेतृत्व का कोई गुण नहीं है।’’ राहुल पर हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनके कदम भाजपा के लिए हमेशा सकारात्मक साबित होते हैं। वह भाजपा के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हित के लिए किसी भी पार्टी के साथ काम करने को तैयार - आदित्य ठाकरे 

’’ मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 18 से 25 जनवरी तक असम से गुजरी और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। इस बीच, यहां राज्य मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पूर्व नेता और पूर्व छात्र नेता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए।

Read More पुणे : शरद पवार ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, अखिल असम छात्र संघ (आसू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांकर नाथ और पूर्व आसू सलाहकार प्रकाश दास हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कालिता, कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका और पार्टी विधायक तथा नेता भी मौजूद रहे।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन