‘आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी’ पुस्तक को लेकर शिवसेना के संजय राउत ने ये कहा

‘आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी’ पुस्तक को लेकर शिवसेना के संजय राउत ने ये कहा

मुंबई। भाजपा कार्यकर्ता की किताब ‘आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी’ को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस किताब की आलोचना करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने यहां सोमवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के पूजनीय व्यक्तित्व हैं और उनकी तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती है। राउत ने ‘आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी’ किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

राउत ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा को तुरंत इस किताब को वापस लेना चाहिए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए किताब को प्रतिबंधित करना चाहिए। भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा लिखी गई किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना प्रधानमंत्री से करने पर महाविकास आघाडी के तीनों दलों ने भाजपा पर हमले किए हैं। इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले ने भी इसे अनुचित बताया है।

Read More मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद

राउत ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे राष्ट्रीय नायक हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। कोल्हापुर के छत्रपति के वंशज और सतारा राजवंश को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Read More मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत