मुंबई की 400 किमी बकाया सड़कों को सीमेंटेड करने जल्द  निकलेगा टेंडर... बीएमसी करीब 7000 करोड़ रुपये करेगी खर्च 

Tender will be floated soon to cement 400 km of outstanding roads of Mumbai... BMC will spend around Rs 7000 crore.

मुंबई की 400 किमी बकाया सड़कों को सीमेंटेड करने जल्द  निकलेगा टेंडर... बीएमसी करीब 7000 करोड़ रुपये करेगी खर्च 

मुंबई में 2050 किमी लंबी सड़कों में से यही 400 किमी लंबी सड़कें रह गई हैं जिसका अभी तक टेंडर नहीं हुआ था। हमारी कोशिश है कि पुराने काम के साथ सड़कों को सीमेंटेड करने का नया काम भी चलता रहे। इसके लिए टेंडर ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया गया है, अगले दो से तीन सप्ताह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। 

मुंबई : मुंबई की सड़कों को सीमेंटेड करने की धीमी रफ़्तार के बीच बीएमसी बाकी 400 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी करेगी। इस पर करीब 7000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हो सकता है। वर्ष 2022 में 400 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए बीएमसी ने 6078 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था।

जिसका काम काफी धीमी गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी ने मुंबई की सड़कों को पूरी तरह से सीमेंटेड करने का बीड़ा उठाया है। बीएमसी के अडिशनल कमिश्नर पी वेलरासू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सड़कों को सीमेंटेड करने के काम में तेजी आए। इसके लिए हम लगातार अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

मुंबई में 2050 किमी लंबी सड़कों में से यही 400 किमी लंबी सड़कें रह गई हैं जिसका अभी तक टेंडर नहीं हुआ था। हमारी कोशिश है कि पुराने काम के साथ सड़कों को सीमेंटेड करने का नया काम भी चलता रहे। इसके लिए टेंडर ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया गया है, अगले दो से तीन सप्ताह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। 

मुंबई में कुल मिलाकर लगभग 2050 किमी लंबी सड़कें हैं, इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक सड़कें सीमेंटेड हो चुकी हैं। बीएमसी ने वर्ष 2021-22 में 236 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए बीएमसी ने 2200 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इन कार्यों को बीएमसी ने मार्च 2022 से पहले मंजूरी दे दी गई थी। लेकिन इन सड़कों को सीमेंटेड करने का काम अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किए गए यह कार्य अभी भी जारी हैं।

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में बीएमसी कमिश्नर आई. एस. चहल से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया। नवंबर 2022 में बीएमसी ने करीब 400 किमी लंबी सड़कों को सीमेंटेड करने के लिए 6,078 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया। इसमें 910 सड़कों के काम के लिए 5 ठेकेदारों को ठेका  दिया गया। जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का भूमिपूजन किया।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

जनवरी 2023 में इन सड़कों को सीमेंटेड करने का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। पूर्व और पश्चिम उपनगर की सड़कों का काम अक्टूबर 2023 से शुरू हो गया ,लेकिन मुंबई सिटी का काम अब भी नहीं शुरू हो पाया है और मामला मुंबई हाई कोर्ट में लंबित है। वर्ष 2022 में 400 किमी सड़कों को सीमेंटेड करने का जो ठेका दिया गया उसमें से सिर्फ 5 से 6 प्रतिशत ही काम अब तक हो पाया है। 

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

मुंबई में कुल सड़कों की लंबाई : 2050 किमी
वर्ष 2022 से पहले मुंबई में करीब 990 किमी. सड़कें सीमेंटेड हुई थीं। 
जनवरी 2022 से मई 2023 के बीच कुल 158 किमी सड़कों को सीमेंटेड किया गया।
मुंबई में अब तक कुल 1148 कि.मी. लंबी सड़कें सीमेंटेड हुई हहैं। 
वर्ष 2023-24 में 400 किमी सड़कों के लिए ठेका दिया गया। 
वर्ष 2024-25 में बाकी 400 किमी सड़कों को सीमेंटेड करने ठेका दिया जाएगा।