गायकवाड़ ने देवरा से फैसले पर पुनर्विचार करने का किया आग्रह... पटोले ने की आलोचना

Gaikwad urged Devra to reconsider the decision... Patole criticized

गायकवाड़ ने देवरा से फैसले पर पुनर्विचार करने का  किया आग्रह... पटोले ने की आलोचना

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश बताया और ‘‘दो बार का हारा उम्मीदवार’’ बताकर देवरा पर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने कहा कि देवरा दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

मुंबई : कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने उस दिन पार्टी छोड़ी है जब राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई है।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश बताया और ‘‘दो बार का हारा उम्मीदवार’’ बताकर देवरा पर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने कहा कि देवरा दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

गायकवाड़ ने एक वीडियो बयान में दक्षिण मुंबई से लोकसभा के पूर्व सदस्य से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनका परिवार और कांग्रेस परिवार एक साथ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवरा ने इस्तीफा देने के लिए उस दिन को चुना जब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई है।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रालय की छठी मंजिल पर प्रवेश प्रतिबंध!

मैं उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करती हूं। कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रही है।’’ मुंबई के धारावी क्षेत्र से विधायक गायकवाड़ ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और मैं इस कदम से बहुत दुखी हैं। एआईसीसी प्रभारी और मैंने मिलिंद देवरा को समझाने की कोशिश की कि हम एक परिवार हैं और हमें साथ रहना चाहिए।’’

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य अशोक चह्वाण ने कहा कि देवरा दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन महा विकास आघाडी गठबंधन की इस पर सहमति बनी कि मौजूदा सांसद को ही टिकट देना चाहिए। चह्वाण ने कहा, ‘‘उन्हें कोई और मौका मिल सकता था।

Read More रायगढ़ में 'तीसरे मुंबई' के विकास के लिए 2025 में सर्वेक्षण आयोजित की जाएगी

लेकिन पार्टी छोड़ना उनका फैसला है।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाल में संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए देवरा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा जताए जाने पर असहमति जतायी थी। अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में देवरा को हराया था। वह अब ठाकरे गुट के साथ हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News