मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता...

Sanjay Raut said on Milind Deora's resignation, there will be no compromise on South Mumbai Lok Sabha seat...

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता...

संजय राउत ने कहा कि हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को जानते हैं। बहुत बड़े नेता हैं, कांग्रेस के साथ उनका जो लगाव था, उनकी जो निष्ठा थी, हम बोलते थे कि उनका आदर्श रखिए कि पार्टी के लिए क्या करना चाहिए। कैसे त्याग करना चाहिए। 

मुंबई :  मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। दरअसल, मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा ठोंके गए दावे को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

संजय राउत ने कहा कि हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को जानते हैं। बहुत बड़े नेता हैं, कांग्रेस के साथ उनका जो लगाव था, उनकी जो निष्ठा थी, हम बोलते थे कि उनका आदर्श रखिए कि पार्टी के लिए क्या करना चाहिए। कैसे त्याग करना चाहिए। 

संजय राउत ने रविवार को कहा कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद सावंत दो बार के सांसद हैं। उनके दोबारा चुनाव लड़ने में क्या गलत है? इस पर कोई समझौता नहीं होगा। 

बता दें कि मिलिंद देवड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोक चव्हाण ने कहा था कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन