17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Man arrested for raping a 17-year-old minor and instigating suicide

17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कोपरखैरणे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को मुंबई के गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे : नवी मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने, उसे गर्भवती करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोपरखैरणे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को मुंबई के गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : ईडी ने अनिल अंबानी से 17000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में की 10 घंटे पूछताछ...

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने), 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : ‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर भोपाल के डॉ.  से 10 लाख रुपए की ठगी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती किया। उन्होंने बताया कि परेशान होकर लड़की ने 28 नवंबर को अपने घर में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Read More मुंबई : फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक बनकर की धोखाधड़ी !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News