दिवा स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही मिलेगा होम प्लेटफार्म...

Passengers will soon get home platform at Diva station...

दिवा स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही मिलेगा होम प्लेटफार्म...

इसके साथ दिवा में होम प्लेटफार्म का काम भी तेज गति से किया जा रहा है। इस होम प्लेटफार्म के बन जाने से पश्चिम में रहने वाले यात्रियों को फायदा होगा। दिवा स्टेशन मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दिवा स्टेशन पर यहां के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।

मुंब्रा: दिवा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन द्वारा कई कामों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें प्लेटफार्म 2 पर कुछ ही दिनों में एस्केलेटर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 3 और 4 पर ऊपर एवं नीचे भी एस्केलेटर कुछ ही दिनों में शुरू किया जाएगा। जिसका काम प्रगति पर चल रहा है।

इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित दिव्यांग यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। इसके साथ दिवा में होम प्लेटफार्म का काम भी तेज गति से किया जा रहा है। इस होम प्लेटफार्म के बन जाने से पश्चिम में रहने वाले यात्रियों को फायदा होगा। दिवा स्टेशन मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दिवा स्टेशन पर यहां के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

आने वाले समय में दिवा स्टेशन का एक नया रंग रूप होगा। जो अभूतपूर्व होगा। उक्त विकास काम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार गोयल की पहल से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश के बहुत सारे स्टेशनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जोड़ा है। जिसमें दिवा स्टेशन का भी एक नाम है। उससे संबंधित कार्य जोर शोर से शुरू है। बहुत जल्द ही दिवा वासियों और यात्रियों को दिवा स्टेशन का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत