मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास सीएसटी रोड पर मिली सूटकेस में लाश... जांच में जुटी पुलिस

Dead body found in suitcase on CST Road near Metro construction site in Mumbai... Police engaged in investigation.

मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास सीएसटी रोड पर मिली सूटकेस में लाश...  जांच में जुटी पुलिस

महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था।" पुलिस आगे की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, अज्ञात हत्यारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा कि मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास मिले सूटकेस से एक महिला का शव बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस को शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास एक संदिग्ध सूटकेस के बारे सूचना मिली थी, जिसके बाद सूटकेस को बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, "पुलिस ने लावारिस पड़े सूटकेस की सूचना मिलने के आधार पर उसे बरामद किया, मेट्रो साइट पर यह सूटकेस बरामद किया गया है।" अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस के अंदर एक महिला के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविक अस्पताल भेज दिया गया है। 

हालांकि, मृतक महिला की पहचान अभी तक उजागर नहीं हो सकी है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच हो सकती है, मगर इसका सही पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

अधिकारी ने बताया, "अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 25-35 साल के बीच हो सकती है। महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था।" पुलिस आगे की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, अज्ञात हत्यारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News