पत्नी का पति की खानदानी संपत्ति में कितना अधिकार है?

How much right does the wife have in her husband's family property? ​

पत्नी का पति की खानदानी संपत्ति में कितना अधिकार है?

भारत में ऐसे बहुत सारे पति-पत्नी है जो संपत्ति खरीदने के बाद दोनों अपने-अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवाते हैं। उस स्थिति में उसका मालिकाना हक दोनों के पास मौजूद होता है। जब कभी उन दोनों के बीच तलाक होता है तब वो दोनों अपनी-अपनी संपत्ति पर दावा कर सकते हैं, लेकिन पत्नी को उस दौरान इस चीज का प्रूफ देना पड़ेगा कि उन्होंने उस प्रॉपर्टी को खरीदने में अपना योगदान दिया है। यदि वो ऐसा करने में असफल रहती है तो फिर उस संपत्ति पर दावा नहीं कर सकती है।

मुंबई: भारतीय संविधान में संपत्ति को लेकर कई तरह की बातें कही गई है जिसका पालन करना हर किसी का कर्तव्य है। एक समय ऐसा हुआ करता था कि महिलाओं को अपने परिवार के संपत्ति को लेकर कोई फैसला लेने की आजादी नहीं थी, क्योंकि यह काम पुरुषों के हाथ में हुआ करता था। लेकिन अब समय बदल रहा है जिस वजह से महिलाओं को लेकर भी बातें हो रही है। कानून में महिलाओं के हक की बात की गई है जिसमे यह भी बताया गया है कि परिवार में उनका कितना हक है।

आज के दौर में महिलाओं को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ बातें होती रहती है। इस वजह से बहुत सारे लोग यह सोच रहे होंगे कि पति के खानदानी संपत्ति में पत्नी का कितना अधिकार होता है? तो चलिए आज हम इस सवाल का उत्तर जानते हैं।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

इस तरह के सवाल लोगों के मन में तब आने लगते हैं जब किसी पति-पत्नी के बीच तलाक होता है। भारतीय संविधान के अनुसार यदि संपत्ति पति ने खुद बनाई है और वह उन्ही के नाम पर है तो तलाक के बाद भी पत्नी को उसमे कोई अधिकार नहीं मिलेगा। इसके अलावा पति खुद की नाम पर कोई प्रॉपर्टी खरीदता है तो उस पर पत्नी दावा नहीं कर सकती है। क्योंकि भारतीय संविधान में यह साफ-साफ लिखा हुआ है कि किसी संपत्ति का मालिक वही हो सकता है जिसके नाम पर वह प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड है।

Read More भयंदर : 67 वर्षीय महिला से व्यक्ति ने 72,000 रुपये के सोने के गहने लूट लिए

भारत में ऐसे बहुत सारे पति-पत्नी है जो संपत्ति खरीदने के बाद दोनों अपने-अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवाते हैं। उस स्थिति में उसका मालिकाना हक दोनों के पास मौजूद होता है। जब कभी उन दोनों के बीच तलाक होता है तब वो दोनों अपनी-अपनी संपत्ति पर दावा कर सकते हैं, लेकिन पत्नी को उस दौरान इस चीज का प्रूफ देना पड़ेगा कि उन्होंने उस प्रॉपर्टी को खरीदने में अपना योगदान दिया है। यदि वो ऐसा करने में असफल रहती है तो फिर उस संपत्ति पर दावा नहीं कर सकती है।

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

यदि पत्नी उस संपत्ति को लेकर यह दावा करने में सफल होती है कि उन्होंने उसे खरीदने में अपना योगदान दिया था। उसके बाद उन्हें उसमे उतनी ही प्रॉपर्टी दी जाएगी, जितना उन्होंने योगदान दिया था। जिन लोगों को लगता है कि भविष्य में उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है तो इसके लिए उन्हें पहले से सभी दस्तावेज रखने चाहिए। इससे महिलाओं को पति से अपना हक लेने में आसानी होगी।
पति की खानदानी संपत्ति पर पत्नी का कितना हक है?

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

अगर किसी महिला की खानदानी संपत्ति उसके पत्नी के नाम पर कर दी गई है तो उसमे उसका भी उतना अधिकार है जितने उसका पति का। लेकिन वह संपत्ति महिला अपने नाम तभी कर सकती है जब उसके पति की मृत्यु हो जाएगी। अगर कोई महिला अपने पति से तलाक लेती है तो उसके बाद उनके पति के खानदानी संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होगा।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन