एनसीपी वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक... एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई

Senior NCP leader Eknath Khadse suffered a heart attack... being brought to Mumbai by air ambulance.

एनसीपी वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक... एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी विधायक खडसे के इलाज के लिए तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने पिता की तबियत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री से संपर्क किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।

महाराष्ट्र:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बड़े नेता एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा है। पूर्व मंत्री और विधान परिषद विधायक एकनाथ खडसे को रविवार दोपहर में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें जलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि, आगे के इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी विधायक खडसे के इलाज के लिए तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने पिता की तबियत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री से संपर्क किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।

Read More भिवंडी : कब्रिस्तान के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर हत्या ; आरोपी के एनकाउंटर की मांग

जिससे खडसे को तत्काल इलाज के लिए जलगांव से मुंबई लाया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय सतारा स्थित अपने गांव दरे में हैं। जैसे ही उन्हें एनसीपी नेता की खराब स्वास्थ्य के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत एयर एंबुलेंस का इंतजाम करवाया। एकनाथ खडसे को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Read More शिवसेना (UBT)ने बताया अबू आजमी की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन