20 वर्षीय एक युवक के खिलाफ नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

A case registered against a 20 year old youth for raping a minor sister.

20 वर्षीय एक युवक के खिलाफ नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

20 वर्षीय एक युवक के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और 2016 से कई बार आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह नौ साल की थी, तब से उसका भाई उस पर यौन शोषण करता आ रहा है।

ठाणे : नवी मुंबई के 20 वर्षीय एक युवक के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और 2016 से कई बार आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह नौ साल की थी, तब से उसका भाई उस पर यौन शोषण करता आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने बुधवार को एनआरआई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाई-बहन नवी मुंबई में सीवुड्स इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भाई ने अगस्त 2016 से 2021 तथा पिछले साल फरवरी से अक्टूबर के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया