भिवंडी में भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस की तरफ से निकाली गई यात्रा और सभा
Yatra and meeting organized by Congress on completion of 1 year of Bharat Jodo Yatra in Bhiwandi

भिवंडी में भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस की तरफ से निकाली गई यात्रा और सभा । भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है-- अनीश अहमद।।
मुस्तकीम खान
भिवंडी ।। भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरा होने पर भिवंडी कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित शांति नगर की सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनीश अहमद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने संदेश दिया कि भारत में सभी जाति धर्म के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं और हम सभी भारतीय हैं। भारत के मजबूत लोकतंत्र और पवित्र संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस ही कर सकती है, और भाजपा धर्म और जाति को बांटने की राजनीति कर लोगों में नफरत फैला रही है वहीं कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलकर लोगों को एकजुट कर रही है। इस सभा में भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड रशीद ताहिर मोमिन ने बताया कि इंडिया नाम के बने संगठन की एकता और बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा बौखला गई है जो इंडिया का नाम बदलकर भारत करने पर तुली हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार और इंडिया की भारी जीत होने वाली है। इसलिए हम सभी लोगों को मिलकर कांग्रेस पार्टी और इंडिया संगठन के समर्थन में खड़े होने की जरूरत है। इस अवसर पर मंच पर कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री अनीश अहमद भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राशिद ताहिर मोमिन प्रदेश महिला सचिव रेहाना अंसारी, एमपीसीसी सदस्य , जावेद फारुकी , भिवंडी शहर जिला महिला अध्यक्ष रुखसाना कुरैशी, जिला संगठन महासचिव अरशी आजमी, प्रदेश प्रतिनिधि सोहेल खान, सलाम शेख ,पूर्व नगर सेवक अशरफ मुन्ना, डॉक्टर जुबेर अहमद, युवा नेता बाबुल खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरे होने पर भिवंडी शहर जिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री अनीस अहमद और भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में गैबीनगर स्थित वफा कंपलेक्स , गैबीपीर से होकर केजीएन चौक शांति नगर से होते हुए बिलाल नगर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत में भारत जोड़ो यात्रा का जुलूस बिलाल नगर में एक सभा में तब्दील हो गया। दही हांडी और कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार होने के बावजूद कांग्रेस के इस जुलूस को स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला। नागरिकों ने उत्साहित होकर कांग्रेस के समर्थन में जयकारे के नारे लगाए, जिसे देखकर कांग्रेसियों का उत्साह काफी बढ़ गया है।