बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या से हड़कंप, पांचों आरोपी फरार

Congress worker's murder stirs in Bengaluru, five accused absconding

बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या से हड़कंप, पांचों आरोपी फरार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता का बेरहमी से कत्ल हुआ है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने वाले पांचों आरोपी बाइक पर सवार थे। पांचों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं।

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता का शव राजधानी बेंगलुरु के चौवदेश्वरी नगर में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव पर चोट के निशान मिले हैं...Congress worker's murder in Bengaluru...

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रवि उर्फ मथिरावी के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रवि के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। रवि का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई...Congress worker's murder in Bengaluru...

Read More शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे पुण्यतिथि पर पोस्टर वॉर, मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा...

murder5650081016082614-1_1673841462

Read More घोड़बंदर रोड पर गड्ढों के कारण वाहनों की कतारें, गड्ढे भरने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात को पांच लोगों ने अंजाम दिया है। पांच आरोपी बाइक पर आए और रवि के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल छानबीन चल रही है...Congress worker's murder in Bengaluru...

Read More बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News