...जब रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिरी थीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

...When actress Priyanka Chopra fell on the red carpet

...जब रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिरी थीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

मगर सोचिए अगर हजारों कैमरे की कैद में कोई रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिर पड़े, वह भी तब जब उसकी पहचान पूरी दुनिया में हो। हाल ही में यूके में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' रिलीज हुई। एक्ट्रेस ने द व्यू नाम के चैट शो में इस फिल्म सहित खुद से जुड़ी कई चीजों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने शेयर किया कि जब 'लव अगेन' के प्रीमियर में वह गिर गई थीं, तो उनके साथ क्या हुआ था।

रेड कार्पेट पर चलना शोहरत और सम्मान की बात मानी जाती है। फैंस को अपने चहेते स्टार्स को महंगी डिजाइनर ड्रेस में रेड कार्पेट पर देखने का क्रेज होता है। उनके फेवरेट स्टार ने क्या पहना, किस तरह से उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री ली, वगैरह, कई चीजों को लेकर फैंस की उत्सुकता बनी रहती है। मगर सोचिए अगर हजारों कैमरे की कैद में कोई रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिर पड़े, वह भी तब जब उसकी पहचान पूरी दुनिया में हो। हाल ही में यूके में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' रिलीज हुई। एक्ट्रेस ने द व्यू नाम के चैट शो में इस फिल्म सहित खुद से जुड़ी कई चीजों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने शेयर किया कि जब 'लव अगेन' के प्रीमियर में वह गिर गई थीं, तो उनके साथ क्या हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर गॉर्जियस ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस के बीच उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक्ट्रेस रेड कार्पेट में कई लोगों की मौजूदगी में धड़ाम से गिर पड़ी थीं। द व्यू चैट शो में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनके साथ ऐसा कुछ हुआ था, तब वहां मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरे नीचे रख दिए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि 'लव अगेन' के प्रीमयर में रेड कार्पेट पर उनके साथ ऐसा हुआ। यह सब देख पहले तो वह हैरत में पड़ गईं।

बाद में उन्हें पैपराजी ने कहा कि वह खड़े होने के लिए अपना टाइम ले सकती हैं। उन्होंने प्रियंका के सम्मान में उनकी गिरते हुए कोई भी फोटो या वीडियो क्लिक नहीं किया। प्रियंका ने बताया कि पैपराजी ने उस वक्त उनसे कहा कि आपने हमेशा हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया है। प्रियंका ने कहा कि उनके 23 साल के करियर में पहली बार ऐसा हुआ, और आज तक उन्हें किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी रेड कार्पेट पर गिरते हुए कोई फोटो, वीडियो या किसी भी तरह का पोस्ट नजर नहीं आया। जब वह गिरीं, तो उन्हें उठाने के लिए निक जोनस फट से आए। बाकी लोगों ने भी उन्हें उठने में मदद की।

Read More मुंबई : नागपाड़ा में पारिवारिक रंजिश की भेंट चढ़ा शख्स

 

Read More मुंबई : फिल्ममेकर पर एक्ट्रेस से 71 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन