प्रियंका चोपड़ा का जब नाक की सर्जरी के बाद तबाह हो गया था करियर... सालों बाद छलका दर्द

When Priyanka Chopra's career was destroyed after nose surgery, pain spilled after years

प्रियंका चोपड़ा का जब नाक की सर्जरी के बाद तबाह हो गया था करियर... सालों बाद छलका दर्द

प्रियंका को जिसका सपोर्ट मिला, वो थे बॉलीवुड निर्देशक अनिल शर्मा। उन्होंने अपनी फिल्म से प्रियंका को बाहर नहीं किया बल्कि एक सेकेंड लीड रोल दिया। मैंने इस रोल में भी अपना बेस्ट दिया। याद दिला दें कि अनिल ने प्रियंका की पहली हिंदी फिल्म, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) डायरेक्ट की थी। वैसे यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने सर्जरी के बारे में बात की है। अपने 2021 के मेमॉर, अनफिनिश्ड में, बताया था कि उन्हें तब लगा था कि वो इस डार्क फ्रेज से कभी बाहर नहीं आ पाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा अपने लेटेस्ट हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' से धूम मचा रही हैं। इस शो के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपने कई गहरे राज उजागर किए। ऐसे ही एक इंटरव्यू में प्रियंका ने माना की एक प्लास्टिक सर्जरी की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म होने वाला है। पीसी ने इसे लाइफ का 'डार्क फेज' बताया। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'द हॉवर्ड स्टर्न' शो में खुलासा किया कि, 'नाक की सर्जरी के बाद उन्हें तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था। ये उनके करियर का डार्क फेज था।' शो में बात करते हुए प्रियंका काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने बताया कि 'सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग सा दिखने लगा था।

मैं खुद डिप्रेशन में चली गई थी।मुझे लगने लगा था कि फिल्मों में मेरा करियर अब बर्बाद हो गया है।' प्रियंका ने यह भी बताया कि कैसे उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा, जो भारतीय सेना में डॉक्टर थे, ने उन्हें डर के बावजूद सुधारात्मक सर्जरी कराने के लिए मोटिवेट किया था। प्रियंका ने बताया कि मैं बहुत डर गई थीं। लेकिन मेरे पिता ने मुझे हिम्मत दी और मेरा हाथ थामा। उन्होंने मुझे मेरा खोया आत्मविश्वास वापस लौटाने में पूरी मदद की।

इस बुरे दौर में भी प्रियंका को जिसका सपोर्ट मिला, वो थे बॉलीवुड निर्देशक अनिल शर्मा। उन्होंने अपनी फिल्म से प्रियंका को बाहर नहीं किया बल्कि एक सेकेंड लीड रोल दिया। मैंने इस रोल में भी अपना बेस्ट दिया। याद दिला दें कि अनिल ने प्रियंका की पहली हिंदी फिल्म, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) डायरेक्ट की थी। वैसे यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने सर्जरी के बारे में बात की है। अपने 2021 के मेमॉर, अनफिनिश्ड में, बताया था कि उन्हें तब लगा था कि वो इस डार्क फ्रेज से कभी बाहर नहीं आ पाएंगी। उन्हें एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से ये भी कहा था कि उन्हें अपने बॉडी पार्ट्स को फिक्स करना पड़ेगा अगर वो एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तो।

Read More मुंबई: भारत की शानदार जीत की खुशी में फटाखे फोडे़ जाने के बाद बिल्डिंग की पहली मंजिल पर भीषण आग 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत