फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के ब्लू साड़ी लुक के पीछे की असली कहानी...

The real story behind Allu Arjun's blue saree look in the film 'Pushpa 2'...

फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के ब्लू साड़ी लुक के पीछे की असली कहानी...

अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले फिल्म पुष्पा 2 के टीजर और पोस्टर से धमाका कर दिया था। एक्टर के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देखकर बढ़ गईं। पहली बार जिसने भी अल्लू अर्जुन को इस रूप में देखा, वो देखता ही रह गया। साड़ी के साथ माथे पर बड़ी सी बिंदी और गले में मुंड की जगह नींबू की माला देख, लोग सिहर उठे।

अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले फिल्म पुष्पा 2 के टीजर और पोस्टर से धमाका कर दिया था। एक्टर के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देखकर बढ़ गईं। पहली बार जिसने भी अल्लू अर्जुन को इस रूप में देखा, वो देखता ही रह गया। साड़ी के साथ माथे पर बड़ी सी बिंदी और गले में मुंड की जगह नींबू की माला देख, लोग सिहर उठे। सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया और लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि आखिर अल्लू अर्जुन ने किसका रूप धरा है... क्या काली मां का?

या फिर इसके पीछ कुछ और ही कहानी है। कुछ लोगों को अल्लू अर्जुन का ये लुक पसंद आया, तो कुछ ने इसे खौफनाक बताया। थोड़ी पड़ताल करने पर सच्चाई हमारे सामने भी आ ही गई। तो चलिए हम पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के लुक को डिकोड करते हैं। उनके इस रूप को कई तरह से देखा जा रहा है। जिसमें कुछ का कहना है कि ये लुक ऐसा लग रहा है, जैसे तिरुपति के लोकप्रिय लोक अनुष्ठान गंगम्मा तल्ली जतारा में भाग लेने के लिए, उन्हें एक महिला के रूप में तैयार किया जा रहा है।

Read More सतारा के निकट रितेश देशमुख की फिल्म की शूटिंग के दौरान डांसर लापता

आपको बता दें कि यह त्योहार हर साल मई के आसपास एक हफ्ते के लिए मनाया जाता है। त्योहार के आखिरी दिन के दौरान, पुरुष, महिलाओं के रूप में तैयार होते हैं और गंगम्मा के रूप में दिखाई देते हैं। जो बुराइयों को नष्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More मुंबई: बिल्डर पर फायरिंग के पीछे संपत्ति विवाद; दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी बताया जा रहा है कि पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने इस त्योहार को एक भारी एक्शन सीक्वेंस विकसित करने के लिए एक बैकग्राउंड के रूप में लिया है जो लोगों को रोमांचित कर देगा। इन सभी खबरों के बीच, फिल्म 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पर काम अभी भी चल रहा है और रश्मिका और फहद फासिल अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सुकुमार ने इसकी स्टोरी लिखी है साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी संभाला है।

Read More यूक्रेन : ट्रंप-ज़ेलेंस्की बहस पर क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ... इसके पीछे की रणनीति क्या है?

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News