राज ठाकरे ने अपने भाषण में उठाया था दरगाह का मुद्दा, माहिम समुद्र तट पर बनी 'रहस्यमयी दरगाह' पर चला बुलडोजर!

Raj Thackeray had raised the issue of Dargah in his speech, bulldozers ran over the 'mysterious Dargah' built on Mahim beach!

राज ठाकरे ने अपने भाषण में उठाया था दरगाह का मुद्दा, माहिम समुद्र तट पर बनी 'रहस्यमयी दरगाह' पर चला बुलडोजर!

मुंबई: मुंबई में माहिम के तट पर अनधिकृत रूप से बनाई जा रही दरगाह जैसे ढांचे को प्रशासन ने आज गिरा दिया। मुंबई शहर के रेजिडेंट कलेक्टर सदानंद जाधव ने बताया कि ‘मजार’ और उसके आसपास का ढांचा राजस्व विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था।

मुंबई: मुंबई में माहिम के तट पर अनधिकृत रूप से बनाई जा रही दरगाह जैसे ढांचे को प्रशासन ने आज गिरा दिया। मुंबई शहर के रेजिडेंट कलेक्टर सदानंद जाधव ने बताया कि ‘मजार’ और उसके आसपास का ढांचा राजस्व विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि BMC और मुंबई पुलिस के कर्मियों की मदद से ढांचे को गिराने के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जाधव ने बताया, "बीएमसी ने अवैध ढांचे को गिराने के लिए मशीनरी मुहैया कराई और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी।"
कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया था, जिसके बाद ढांचा गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। 12 से 13 मजदूर हाथो में हथौड़ा छेनी लेकर पुलिस बल के साथ दरगाह के पास पहुंचे। 2 बुलडोजर के साथ उन्होंने तोड़ने की करवाई शुरू की। रमजान शुरू हो रहा है ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए किसी को भी समुद्री किनारे पर रुकने नहीं दिया गया और महज 1 घंटे में पुलिस बल की मदद से पूरा मलबा हटा दिया गया।
वहीं, इस घटना के बाद मुस्लिम समाज में गुस्सा है। दरगाह किनारे रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके भी घर तोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि 600 साल पुरानी दरगाह तोड़ दी गई। महिमा दरगाह बाबा के उस्ताद थे। लोगों ने बताया कि यहां ख्वाजा खिजर अली सलाम उस्ताद की मजार थी। उनका दावा है कि मखदूम अली बाबा ( माहिम के दरगाह ) के उस्ताद थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रस्टी फंड लेते थे, देख रेख की लेकिन उन्होंने भी करवाई नहीं रोकी और दरगाह को तोड़ दिया गया है।
बता दें कि कल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क की अपनी रैली में अवैध दरगाह का मामला उठाया था। राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर अवैध दरगाह को नहीं तोड़ा गया तो वो वहां पर गणपति मंदिर की स्थापना कर देंगे। राज ठाकरे की स्पीच के बाद आज सुबह से मुंबई का प्रशासन हरकत में आ गया है। सुबह से ही अफसरों की टीम माहिम दरगाह में मौजूद है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या... मजदूर पति गिरफ्तार पालघर में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या... मजदूर पति गिरफ्तार
पालघर में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय एक ईंट भट्ठा...
मुंबई में 22000 झोपड़ों पर है पहाड़ी खिसकने का खतरा... इन झोपड़ों में रहते हैं 1 लाख लोग
वसई-विरार में अघोषित पानी कटौती... गर्मी की मार के साथ पानी कटौती ने वसईकर की बढ़ा दी समस्या
मनपा आयुक्त भूषण गगरानी का अधिकारियों को निर्देश... लोगों से बढ़ाएं संपर्क
भिवंडी में ज़मीन विवाद के कारण चचेरे भाईयों में मारपीट... 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज
कल्याण-डोंबिवली में लोकसभा चुनाव के चलते 300 लीटर देशी-विदेशी शराब की गई जब्त !
ऐरोली खाड़ी में मरी हुई मछलियों का ढेर... मछुआरों के सामने भुखमरी की नौबत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media