घोटाले के खिलाफ गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक मार्च 

March from Girgaum Chowpatty to Raj Bhavan against the scam

घोटाले के खिलाफ गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक मार्च 

अशोक चव्हाण ने कहा कि स्टेट बैंक और एलआईसी में लोगों का पैसा निवेश किया गया था लेकिन अब ये खतरे में हैं। घोटाले के खिलाफ देश में सबसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आवाज उठाई। लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को संसद में बोलने की अनुमति नहीं देती है। देश की आम जनता के साथ खड़े होने के कारण कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरी है।

मुंबई : कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को देशभर में राजभवन पर मार्च निकाला। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि अगर मोदी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसलिए हमारी मांग है कि मोदी सरकार को बर्खास्त किया जाए। देश में हुए घोटाले के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में सोमवार को गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक मार्च निकाला गया। उसके बाद कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस को अपना निवेदन दिया। इस मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विधान परिषद के ग्रुप लीडर सतेज बंटी पाटिल आदि नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आगे कहा कि घोटाले की वजह से एसबीआई और एलआईसी में जनता के पैसे डूबने का डर है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के माध्यम से लोगों की आवाज को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए यह मार्च निकाला है। यह मार्च किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर निकाला गया है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं पर नकेल कस रही है, उन्हें जेल में डाल रही है। लेकिन डर के मारे भाजपा में शामिल होने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

अगर मोदी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही तो देश में लोकतंत्र के लिए ये घातक होगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि स्टेट बैंक और एलआईसी में लोगों का पैसा निवेश किया गया था लेकिन अब ये खतरे में हैं। घोटाले के खिलाफ देश में सबसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आवाज उठाई। लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को संसद में बोलने की अनुमति नहीं देती है। देश की आम जनता के साथ खड़े होने के कारण कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरी है।

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन