उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के पूर्व नगरसेवक योगेश भोईर के खिलाफ मामला दर्ज...

A case has been registered against former corporator of Uddhav Balasaheb Thackeray group, Yogesh Bhoir.

उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के पूर्व नगरसेवक योगेश भोईर के खिलाफ मामला दर्ज...

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के पूर्व नगरसेवक योगेश भोईर के खिलाफ अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। भोईर पर आमदनी से ज्यादा संपत्ति जमा करने का आरोप है। इस मामले में एसीबी ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। योगेश भोईर समता नगर वार्ड 24 के पूर्व पार्षद हैं।

मुंबई : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के पूर्व नगरसेवक योगेश भोईर के खिलाफ अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। भोईर पर आमदनी से ज्यादा संपत्ति जमा करने का आरोप है। इस मामले में एसीबी ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। योगेश भोईर समता नगर वार्ड 24 के पूर्व पार्षद हैं। भोईर पर 85 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति जमा करने का आरोप है। योगेश भोईर पर ज्ञात आय का 449.14 प्रतिशत अर्जित करने का आरोप है।

उन पर निगम पार्षद के कार्यकाल में ज्ञात आय से 85 लाख 56 हजार 562 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इसलिए भोईर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एसीबी ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इससे पहले दिसंबर, 2020 में भोईर के खिलाफ जबरन वसूली सहित महाराष्ट्र साहूकार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

Read More वसई : पार्षद के घर से ₹4 लाख मूल्य के सोने के आभूषण चुराने का संदेह; घरेलू सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News