मुंबई में आईएएस, आईपीएस अफसरों की हाईप्रोफाइल सोसाइटी में सेक्‍स रैकेट का हुआ पर्दाफाश,पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा दो युवतियों को मुक्त कराने के साथ ही नकदी जब्त की

मुंबई में आईएएस, आईपीएस अफसरों की हाईप्रोफाइल सोसाइटी में सेक्‍स रैकेट का हुआ पर्दाफाश,पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा दो युवतियों को मुक्त कराने के साथ ही नकदी जब्त की

मुंबई पुलिस ने बुधवार को ओशिवारा इलाके की पाटलीपुत्र सोसाइटी में एक फ्लैट पर छापा मारकर देह-व्यापार के एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया. सोसाइटी में अधिकतर फ्लैट हाईप्रोफाइल आईएएस, आईपीएस और सीनियर नौकरशाहों के हैं.

ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो युवतियों को मुक्त कराया गया है, जबकि बिचौलिए के तौर पर काम करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने मंगलवार देर रात आवासीय परिसर में गैलेक्सी बिल्डिंग के एक फ्लैट पर छापा मारा और 21 और 19 साल की दो युवतियों को मुक्त कराने के साथ ही नकदी जब्त की.

Read More मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

पुलिस ने बताया कि देह व्यापार में बिचौलिए का काम करने वाली शबाना शेख (45) को अनैतिक व्यापार रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया गया. उसे बुधवार को एक अदालत में पेश गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Read More मुंबई: सैटेलाइट अध्ययन में मुंबई और सिकंदराबाद के लैंडफिल वैश्विक मीथेन उत्सर्जन के टॉप-25 में शामिल

मुक्त कराई गई युवतियों को सुधार गृह में भेज दिया गया है. आगे जांच की जा रही है.

Read More समस्तीपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, ISI से लिंक के आरोप में ATS की कार्रवाई

हाईप्रोफाइल सोसाइटी में देह व्यापार उजागर होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. जून 2014 में पुलिस की समाज सेवा शाखा ने पाटलीपुत्र सोसाइटी में एक फ्लैट पर छापा मारा था. यह फ्लैट भाजपा सांसद और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सत्यपाल सिंह का था, जिसे उन्होंने किराए पर उठा रखा था.

Read More मीरा रोड चाकूबाजी केस की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने संभाली, आईएसआईएस लिंक की आशंका से बढ़ी जांच

Sex racket exposed in IAS, IPS officers high profile society in Mumbai, police raided the flat rescued 2 girls