अभिनेता से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

अभिनेता से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

मुंबई : अभिनेता से नेता बने उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उत्तरी मुंबई लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा है कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय क्षुद्र अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए पार्टी में निहित स्वार्थों की अनुमति देने से इनकार करती हैं।

Read More इवेंट के नाम पर किडनैपर्स के टारगेट पर अगला नंबर शक्ति कपूर का था; बिजनौर पुलिस ने किया खुलासा

आपको बता दें कि मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जादू नहीं चल पाया था। उनको भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) ने हराया था। इस सीट पर 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इस लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

जानें कांग्रेस में शामिल होते वक्त क्या कहा था

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

उर्मिला ने कहा था कि सक्रिय राजनीति में यह मेरा पहला क़दम है। मैं राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं आई हूं। मैं विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हूं। आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा, “ देश को सबको साथ में ले कर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो। राहुल देश के एकमात्र नेता है जो सबको साथ लेकर चल सकते है।”

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी