मुख्यमंत्री के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कसा तंज...संजय राउत सिजोफ्रेनिया जैसे बीमारी से ग्रस्त हैं'

Chief Minister's son MP Dr. Shrikant Shinde taunted...Sanjay Raut is suffering from illness like schizophrenia'

मुख्यमंत्री के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कसा तंज...संजय राउत सिजोफ्रेनिया जैसे बीमारी से ग्रस्त हैं'

ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगाया था कि शिंदे ने उन्हें मारने के लिए ठाणे के गैंगस्टर राजा ठाकुर को सुपारी दी थी। इस पर पलटवार करते हुए शिंदे ने मीडिया से कहा, 'मुझे राउत साहब की बहुत चिंता हो रही है।' यह कहते हुए उन्होंने राउत के आरोपों की खिल्ली उड़ाई। शिंदे ने कहा कि राउत रोज सुबह उठकर किसी पर भी आरोप लगाते हैं।

अंबरनाथ: ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगाया था कि शिंदे ने उन्हें मारने के लिए ठाणे के गैंगस्टर राजा ठाकुर को सुपारी दी थी। इस पर पलटवार करते हुए शिंदे ने मीडिया से कहा, 'मुझे राउत साहब की बहुत चिंता हो रही है।' यह कहते हुए उन्होंने राउत के आरोपों की खिल्ली उड़ाई। शिंदे ने कहा कि राउत रोज सुबह उठकर किसी पर भी आरोप लगाते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं एक डॉक्टर हूं, तो उनके व्यवहार को देखकर मुझे लगता है कि क्या वह सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। वह एक काल्पनिक, आभासी दुनिया में रहते हैं। महाराष्ट्र को राउत की जरूरत है, क्योंकि वह सुबह-सुबह लोगों का मनोरंजन करते हैं। उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शिंदे कल्याण लोकसभा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने अंबरनाथ आए थे। उस वक्त उन्होंने राउत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं।

शिंदे ने राउत के गंभीर आरोप पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'मुझ पर लगाए गए आरोप बेतुके हैं। नरेश म्हस्के ने सबूत के साथ बात की है। राउत के सहयोगी चिंदरकर से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पहले राउत ने कहा कि मारने के लिए सुपारी दी गई थी, फिर उन्होंने कहा कि कोई उन पर कालिख पोतने वाला है। जैसे ही चिंदरकर ने यह कहा पुलिस ने उनका जवाब ले लिया है। चिंदरकर ने अपने जवाब में कहा था कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है, इसलिए दोनों जवाबों में विरोधाभास है।'

राउत के आरोप को लेकर बुधवार देर रात ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत के खिलाफ कापूरबावडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। गुरुवार को मीनाक्षी के नेतृत्व में ठाणे स्थित मनोरोग अस्पताल परिसर में महिला आघाडी ने राउत का विरोध कर राउत को भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी की। मीनाक्षी ने मीडिया से कहा कि राउत की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अनाप-शनाप बक रहे हैं।

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

उनकी हालत और ज्यादा खराब हो, लोग सड़क पर उन्हें पागल हालत में देख उन्हें पत्थर मारें, इसके पहले उनका इलाज कराना जरूरी है। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से राउत को ऐम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। एक युवक के चेहरे पर राउत का मुखौटा लगाया गया था। मीनाक्षी शिंदे ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर कागजात अस्पताल के डीन डॉ. नेताजी मुलिक को सौंपे। बुधवार सुबह राजा ठाकुर की पत्नी ऐडवोकेट पूजा ठाकुर ने पुलिस में राउत के खिलाफ लिखित शिकायत की थी।

Read More महाराष्ट्र : आज कार्यालय तोड़ा है, कल घर में चोरी करेंगे - रोहित पवार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश