मुंबई के गोवंडी में पहले प्यार का इजहार फिर शादी, सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत जान दूल्हे के उड़े होश!

In Mumbai's Govandi, first the expression of love then marriage, the reality of the bride on the honeymoon, the groom's senses blown away!

मुंबई के गोवंडी में पहले प्यार का इजहार फिर शादी, सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत जान दूल्हे के उड़े होश!

मुंबई के गोवंडी में एक शादी हुई, दूल्हे वाले दुल्हन को ब्याह कर घर भी लाए लेकिन सुहागरात के समय पता चला कि दुल्हन लड़की नहीं है बल्कि लड़का है. इस मामले के बाद आस-पास हड़कंप मच गया और चारों तरफ इस शादी की चर्चा होने लगी. दरअसल, मुंबई के गोवंडी इलाके में एक शादी धूम-धूम से हुई.

मुंबई : मुंबई के गोवंडी में एक शादी हुई, दूल्हे वाले दुल्हन को ब्याह कर घर भी लाए लेकिन सुहागरात के समय पता चला कि दुल्हन लड़की नहीं है बल्कि लड़का है. इस मामले के बाद आस-पास हड़कंप मच गया और चारों तरफ इस शादी की चर्चा होने लगी. दरअसल, मुंबई के गोवंडी इलाके में एक शादी धूम-धूम से हुई.

उस वक्त दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया जब उसे पता चला कि दुल्हन लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है. बता दें कि शादी का बंधन एक खूबसूरत बंधन होता है. सभी चाहते हैं कि उनका हमसफर खूबसूरत हो. उनके भावनाओं को समझे और खूब सारा प्यार करे. शादी दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है.

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात मुंबई में एक कॉलेज के दौरान हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया. मुंबई के कॉलेज में ही दोनों का प्यार काफी आगे बढ़ गया और फिर शादी तक मामला पहुंच गया. दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद दोनों की शादी बहुत धूमधाम से करवा दी गई. शादी को लेकर दोनों काफी उत्साहित थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी 25 जनवरी को हुई थी.

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

दोनों की शादी परिवार वाले बहुत ही धूम-धाम से किया था. शादी के बाद सबसे पहले दूल्हे को पता चला कि दुल्हन एक लड़का है. एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद सुहागरात के समय दुल्हन ने अपने पति को हर्निया का बहाना बनाकर संबंध बनाने से रोक दिया. शादी के कुछ दिनों तक यह मामला चला दुल्हन संबंध बनाने से अपने पति को रोकती रही. शादी के कुछ ही दिन बाद घर वाले दोनों को हनीमून मनाने के लिए कुल्लू भेज दिए.

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

दोनों हनीमून मनाने कुल्लू चले गए लेकिन दुल्हन काफी परेशान थी. हनीमून ट्रिप के दौरान पति को पता चला कि उसकी पत्नी लड़की नहीं एक लड़का है. यह जानने के बाद लड़का हैरान रह गया. दुल्हन ने लड़के को कहा कि वेजिनोप्लास्टी ऑपरेशन के कारण उसके शरीर में यह बदलाव आया है. दुल्हन ने लड़को को कहा कि अगर वो किसी को भी इसके बारे में बताया तो वह आत्महत्या कर लेगी. 

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

इसके बाद लड़का चुप रहने लगा. वह किसी को भी दुल्हन के बारे में नहीं बताया. शादी के इतने साल भी बच्चा नहीं होने पर परिवार के लोगों ने लड़के से सवाल करने लगा और बच्चे के बारे में पूछने लगा. इसके बाद लड़के ने अपने परिवार वालों को सब कुछ बता दिया. जिसके बाद लड़के वालो मेडिकल जांच कराने के लिए कहा तो लड़की वालों ने तलाक मांगने लगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News