राकांपा नेता आनंद परांजपे ने मुख्यमंत्री के लोकसभा सदस्य बेटे की जन्मदिन पार्टी पुलिस थाने में मनाने का किया विरोध...

NCP leader Anand Paranjpe opposed celebrating the birthday party of Chief Minister's Lok Sabha member son in the police station...

राकांपा नेता आनंद परांजपे ने मुख्यमंत्री के लोकसभा सदस्य बेटे की जन्मदिन पार्टी पुलिस थाने में मनाने का किया विरोध...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता आनंद परांजपे ने सोमवार को कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे द्वारा पुलिस थाने में अपना जन्मदिन मनाने और पुलिस कर्मियों को वर्दी बांटने की घटना पर आपत्ति जताई। श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं और चार फरवरी को उन्होंने इलाके के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस थाने में अपना जन्मदिन मनाया था।

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता आनंद परांजपे ने सोमवार को कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे द्वारा पुलिस थाने में अपना जन्मदिन मनाने और पुलिस कर्मियों को वर्दी बांटने की घटना पर आपत्ति जताई। श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं और चार फरवरी को उन्होंने इलाके के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस थाने में अपना जन्मदिन मनाया था।

एक वीडियो संदेश में परांजपे ने तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिनके पास गृह विभाग भी है और राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ को ऐसे उत्सव मनाने का नियम बना देना चाहिए ताकि ऐसे समय पुलिस कर्मियों को मुफ्त में वर्दी मिल सके। राकांपा की ठाणे इकाई के अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा सदस्य परांजपे ने माखौल उड़ाते हुए कहा कि इस तरीके से राजकोष के ऊपर से भार कम होगा और सभी राजनीतिक पार्टियां भी खुश रहेंगी।

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन