ठाणे में पुलिस अधिकारी की गुंडागर्दी...ज्वेलरी कर्मचारी को दिनदहाड़े पीटा

Police officer's hooliganism in Thane...Jewellery worker beaten up in broad daylight

ठाणे में पुलिस अधिकारी की गुंडागर्दी...ज्वेलरी कर्मचारी को दिनदहाड़े पीटा

ठाणे के कापुर बावड़ी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष पिंपले की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद गई है। दरअसल, पिंपले ने चोरी के मामले की जांच के दौरान सराफा दुकान के एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इस घटना के बाद सराफा कारोबारी रोष व्याप्त है।

ठाणे : ठाणे के कापुर बावड़ी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष पिंपले की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद गई है। दरअसल, पिंपले ने चोरी के मामले की जांच के दौरान सराफा दुकान के एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इस घटना के बाद सराफा कारोबारी रोष व्याप्त है।

घोड़बंदर रोड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने भी ठाणे पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह को पत्र देकर पिंपले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पिंपले के खिलाफ कार्रवाई की गई है नहीं तो सराफा व्यापारियों ने सामूहिक रूप से अपनी दुकाने बंद करने की चेतावनी भी दी है।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

वहीं नागरिक सवाल कर रहे हैं कि पुलिस संदिग्ध मानकर नागरिकों को इस तरह कैसे पीट सकती है? हालांकि इस मामले में कापुर बावड़ी पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई उत्तम सोनावणे का कहना है यह अनजाने में एक प्रकरण के जांच के दौरान हुआ। 

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

ठाणे के घोड़बंदर के आजाद नगर इलाके में एक व्यक्ति के घर से सोने के गहने उसकी बेटी ने दोस्त की मदद से चुराए थे। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसने सोना ब्रह्मांड में एक सुनार को बेचा था। लिहाजा सात जनवरी को कापुर बावड़ी पुलिस स्टेशन के पांच-छह कर्मचारी सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष पिंपले के साथ सादी वर्दी में सराफा दुकान में दाखिल हुए।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

पूछताछ के दौरान पिंपले ने दुकान के राधेश्याम नामक कर्मचारी के साथ मारपीट की। कहा जा रहा है कि मारपीट में कर्मचारी डर गया था और उसका बीपी भी हाई हो गया था और उसे मामूली चोटें भी आई थी और उसे इलाज के लिए जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

साथ ही जब दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो यह साफ हो गया कि लड़का उस सराफा दुकान पर नहीं आया था। इसके बाद पुलिस कर्मी सराफा दुकान से निकल गए। इस बीच कर्मचारी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। इस घटना के बाद घोड़बंदर रोड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने घोड़बंदर में आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पिंपले पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिंपले अपनी टीम के साथ सादे कपड़ों में दुकान में दाखिल हुए। इसके बाद वह कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगा। उसी समय एक अन्य कर्मचारी वहां आया और उसके साथ भी गाली-गलौज करने लगा। जब कर्मचारी कहने लगा कि उसने इस लड़के से सोना नहीं खरीदा तो पिंपल ने उसका गला पकड़ लिया और पीटते हुए दुकान से बाहर ले गया। पत्र में कहा गया है कि बाहर निकालने के बाद भी उसे बुरी तरह पीटा गया।

इसके बाद संगठन ने इस मामले को लेकर बैठक की और पिंपले के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है नहीं तो उसे बंद करने की चेतावनी दी है। ऐसे दादागिरी करने वाले और कर्मचारियों को पीटने वाले पुलिस अधिकारी पिंपले पर कार्रवाई कर उसे निलंबित किया जाना चाहिए। हम सरकार से न्याय की उम्मीद है। ऐसे में यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो हमें मजबूरन अपनी दुकाने बंद कर निषेध करेंगे।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश