मीरा रोड में पॉलिसी ऑनलाइन रिन्यूअल के बहाने हो रही ठगी...तीन गिरफ्तार

Cheating on the pretext of policy online renewal in Mira Road... Three arrested

मीरा रोड में पॉलिसी ऑनलाइन रिन्यूअल के बहाने हो रही ठगी...तीन गिरफ्तार

पुलिस ने नामी और बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी रिन्यूअल, अपडेट अथवा सरेंडर करने का झांसा देकर पॉलिसी होल्डर्स के साथ ठगी करने करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से लैपटॉप ,10 मोबाइल, 10  डेबिट कार्ड आदि बरामद हुआ है।

भायंदर : अगर आपको आपकी पॉलिसी ऑनलाइन रिन्यू करने के लिए फोन आए तो आप सतर्क हो जाएं। पुलिस ने नामी और बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी रिन्यूअल, अपडेट अथवा सरेंडर करने का झांसा देकर पॉलिसी होल्डर्स के साथ ठगी करने करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से लैपटॉप ,10 मोबाइल, 10  डेबिट कार्ड आदि बरामद हुआ है।आरोपियों में सलीम अकबर सिद्दीकी-डीबी ओजोन बिल्डिंग दहिसर चेकनाका, चांद वकील अहमद और आफताब अशरफ शेख मालवणी, मुंबई के रहने वाले हैं।

डीसीपी अविनाश अंबुरे ने बताया कि आरोपियों ने अब तक 40 पॉलिसी होल्डर्स से 11 लाख रुपए की ठगी की है। आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताते थे और वॉलेट स्कैनर भेज कर पैसे मंगाते थे। इसी तरह की ठगी का शिकार मीरा रोड के प्रवीण मेहता हुए थे। उन्होंने अपने साथ हुई 33 हजार रुपए की ठगी की शिकायत सायबर शाखा में दर्ज कराई थी।

डीसीपी ने कहा कि तफ्तीश में हमें पता चला की मेहता से ठगे गए पैसे एक एटीएम से विड्रोल किए गए हैं। आरोपी एटीएम वाली बिल्डिंग में रहते थे। आरोपी गैरकानूनी ढंग से पॉलिसी का डेटा हासिल कर लेते थे और फिर पॉलिसी होल्डर्स को बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते थे और ऑनलाइन पैसा मंगा लेने के बाद पॉलिसी रिनुअल,अपडेट या सरेंडर हो जाने की पीडीएफ कॉपी शिकार को भेज देते थे।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित... नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
नवी मुंबई पुलिस बल के एक पुलिस कांस्टेबल को नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने नशीली दवाओं की तस्करी के एक...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
महाराष्ट्र चुनाव 2024 : पुणे में अवैध रूप से लाखों की नकदी जब्त !
गोंदिया में घर का ताला तोड़कर, लाखों रुपये लेकर फरार...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media