म्हाडा की वेबसाइट पर 15 करोड़ कागजात ऑनलाइन उपलब्ध; कागजात के लिए नहीं करनी होगी आरटीआई

15 crore documents are available online on MHADA's website; No need to file RTI for documents

म्हाडा की वेबसाइट पर 15 करोड़ कागजात ऑनलाइन उपलब्ध; कागजात के लिए नहीं करनी होगी आरटीआई

म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर अब 15 करोड़ से अधिक दस्तावेज नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। म्हाडा ने आरटीआई पर अंकुश लगाने के लिए म्हाडा उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने यह निर्णय लिया। म्हाडा के इस निर्णय से कागजात के लिए लोगो को म्हाडा कार्यालय में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

मुंबई। म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर अब 15 करोड़ से अधिक दस्तावेज नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। म्हाडा ने आरटीआई पर अंकुश लगाने के लिए म्हाडा उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने यह निर्णय लिया। म्हाडा के इस निर्णय से कागजात के लिए लोगो को म्हाडा कार्यालय में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। म्हाडा ने लोगों के कार्यालय पर लगाने से बचाने के लिए सभी प्रादेशिक मंडलों के कार्यालयीन दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत स्व प्रकटीकरण के रूप में सभी कागजात वेबसाइट

 

Read More मुंबई : अब ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए हर साल 10 दिनों के प्रशिक्षण के अलावा हर छह महीने में स्वास्थ्य जांच और मानसिक परीक्षण करवाना अनिवार्य

https://mhada.gov.in पर उपलब्ध विभागानुसार श्रेणीबद्ध कराया गया है। म्हाडा ने संवेदनशील दस्तावेजों को छोड़कर बाकी सभी जानकारी नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। म्हाडा का मानना है कि इस पहल से कार्यालयीन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को बार-बार कार्यालयों में आने-जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लॉटरी या अन्य प्रक्रिया के दौरान नागरिकों द्वारा देखे जाने वाले दस्तावेजों की गोपनीयता भी बरकरार रखी गई है और किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। जायसवाल ने बताया कि म्हाडा एक जनोन्मुख संस्था है और उसका उत्तरदायित्व नागरिकों के प्रति अधिक है। महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के अनुसार नागरिकों का जीवन आसान बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि 15 करोड़ दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए है।

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत