ठाणे जिले के नवी मुंबई में पेपर रोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग... हादसे में झुलसकर हुई महिला की मौत

Fierce fire broke out in paper roll factory in Navi Mumbai of Thane district… Woman burnt to death in the accident

ठाणे जिले के नवी मुंबई में पेपर रोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग... हादसे में झुलसकर हुई महिला की मौत

नवी मुंबई शहर में पेपर रोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई है। आग बुझाने के दौरान महिला के साथ साथ एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। शनिवार तड़के हुई इस घटना में फैक्ट्री की एक इकाई नष्ट हो गई।

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर में पेपर रोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई है। आग बुझाने के दौरान महिला के साथ साथ एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। शनिवार तड़के हुई इस घटना में फैक्ट्री की एक इकाई नष्ट हो गई।

नवी मुंबई नगर निगम के प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के मुताबिक कागज फैक्ट्री में आग लगने की घटना ऐरोली इलाके में हुई थी। उन्होनें कहा कि ऐरोली इलाके में स्थित कारखाने में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे आग लगी और फैक्ट्री की एक एक इकाई नष्ट हो गई है।

Read More मुंबई : 66 वर्षीय रिक्शा चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई; एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल

ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी और रबाले के पड़ोसी इलाकों से दमकलकर्मी आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हालांकि शनिवार देर रात तक आग पर काबू पा लिया।

Read More मुंबई : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर प्रमोशन

अधिकारी ने बताया कि कूलिंग ऑपरेशन के बाद जब दमकलकर्मियों ने कारखाने के परिसर का निरीक्षण किया, तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी महिला कारखाने की रसोई में काम करती थी। उन्होंने बताया कि महिला आग की चपेट में आ गई जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई थी।

Read More धारावी में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में रबाले पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन जांच की जा रही है।

Read More दादर के कबूतरखाने में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बड़े-बड़े प्लास्टिक के चादरें बिछाए जाने के दौरान बेचैन भीड़ को नियंत्रित किया

दमकल अधिकारी ने कहा कि पेपर फैक्ट्री में लगी आग में एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। जिसके तुरंत बाद उसे अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दमकलकर्मी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News