CM एकनाथ शिंदे बीएमसी चुनाव से पहले एक्शन मोड़ पर ...संगठनात्मक कार्यों के लिए की छह सदस्यीय टीम नियुक्त 

CM Eknath Shinde appointed a six-member team for organizational work on action mode before BMC elections

CM एकनाथ शिंदे बीएमसी चुनाव से पहले एक्शन मोड़ पर ...संगठनात्मक कार्यों के लिए की छह सदस्यीय टीम नियुक्त 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना ने छह सदस्यीय टीम नियुक्त की है जो महत्वपूर्ण नगर निकाय चुनावों से पहले मुंबई में संगठनात्मक कार्यों का जिम्मा संभालेगी।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना ने छह सदस्यीय टीम नियुक्त की है जो महत्वपूर्ण नगर निकाय चुनावों से पहले मुंबई में संगठनात्मक कार्यों का जिम्मा संभालेगी।  इस टीम में सांसद राहुल शेवाले और गजानन कीर्तिकर, मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, उप नेता शीतल म्हात्रे और आशा मामिदी और शेवाले की पत्नी एवं पूर्व पार्षद कामिनी शेवाले शामिल हैं। पार्टी सचिव संजय मोरे ने बताया कि टीम का गठन बुधवार को किया गया। 

बालासाहेबंची शिवसेना के 40 विधायकों में से छह विधायक प्रकाश सुर्वे, महेश लांडे, दिलीप लांडे, सदा सर्वंकर, यामिनी जाधव और मंगेश कुदलकर मुंबई से हैं। मुंबई से शिवसेना के तीन में से दो सांसद शेवाले और कीर्तिकर मुख्यमंत्री शिंदे के साथ हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव इस साल की शुरुआत में होने की संभावना है। 

Read More भिवंडी: सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने की वजह से मौत; आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्का जाम 

 

Read More  कल्याण के ओल्ड आगरा रोड इलाके में दुकानदार पर जानलेवा हमला...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News