ठाणे में वर्ष 2022 में चोरों ने 18 करोड़ के सामानों पर किया हाथ साफ़... 5 करोड़ का माल जब्त करने में पुलिस रही सफल

In Thane, in the year 2022, thieves got rid of goods worth 18 crores… Police succeeded in seizing goods worth 5 crores.

ठाणे में वर्ष 2022 में चोरों ने 18 करोड़ के सामानों पर किया हाथ साफ़... 5 करोड़ का माल जब्त करने में पुलिस रही सफल

पिछले एक वर्ष में ठाणे पुलिस आयुक्तालय की सीमा में चोरों ने करीब तीन हजार वारदातों को अंजाम देते हुए करीब 18 करोड़ रूपए के मूल्य के सामानों पर अपना हाथ साफ़ किये। इसमें से सिर्फ 5 करोड़ रुपए मूल्य के ही सामानों को जब्त कर पाने में ठाणे पुलिस सफल हो पाई और 13 करोड़ रुपए का चोरी का माल अभी भी चोरों के पास है।

ठाणे : पिछले एक वर्ष में ठाणे पुलिस आयुक्तालय की सीमा में चोरों ने करीब तीन हजार वारदातों को अंजाम देते हुए करीब 18 करोड़ रूपए के मूल्य के सामानों पर अपना हाथ साफ़ किये। इसमें से सिर्फ 5 करोड़ रुपए मूल्य के ही सामानों को जब्त कर पाने में ठाणे पुलिस सफल हो पाई और 13 करोड़ रुपए का चोरी का माल अभी भी चोरों के पास है।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय की सीमा में पांच परिमंडल क्रमशः ठाणे शहर, भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर और वागले का क्षेत्र आता है। इन परिमंडलों में चोरों ने आम जनता का जीना हराम कर दिया है। पिछले एक वर्षों में ठाणे पुलिस आयुक्तालय की सीमा में विभिन्न स्थानों पर चोरों ने 3000 चोरियों को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने कुल 18 करोड़ 4 लाख 84 हजार रुपए की वस्तुओं को चुराया।

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए: मोराले 
जिसमें से पुलिस केवल 5 करोड़ 13 लाख 20 हजार 734 रुपए बरामद करने में सफल रही है। जबकि शेष 13 करोड़ रुपए की वस्तुओं का कोई अता-पता नहीं है। ठाणे पुलिस अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि चोरी, जबरन चोरी या डकैती की घटना होने पर नागरिकों को तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। स्थानीय पुलिस या अपराध जांच विभाग द्वारा खुफिया या आधुनिक तकनीक का उपयोग करके चोरों को पकड़ा जाता है। चोरी का सामान भी कानूनी प्रक्रिया के जरिए संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया जाता है।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

 

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन