2.jpg)
जुहू में नए साल के जश्न में शर्मसार हरकत... 12 साल की बच्ची की साथ छेड़छाड़
Shameful act in New Year celebration in Juhu... 12 year old girl molested
नए साल के मौके पर देश के हर एक हिस्से में जश्न मनाया जा रहा था। इसके मद्देनजर राज्य सरकारों ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन इसी बीच मुम्बई से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
मुंबई : नए साल के मौके पर देश के हर एक हिस्से में जश्न मनाया जा रहा था। इसके मद्देनजर राज्य सरकारों ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन इसी बीच मुम्बई से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
दरअसल, यहां जुहू के एक पांच सितारा होटल में नए साल के जश्न के दौरान 29 वर्षीय एक व्यक्ति ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में एक 12 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ नए साल का जश्न मनाने आई थी। इसी होटल में 29 साल का आरोपी भी मौजूद था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बच्ची नए साल के जश्न के मौके पर पार्टी लॉन में पहुंची।
वहीं पर बच्ची और आरोपी डांस फ्लोर पर एक साथ थे, तभी आरोपी ने बच्ची की कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। बच्ची ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी और माता-पिता ने होटल स्टाफ को जाकर इसकी शिकायत की।
पुलिस को अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ उस आरोपी को पकड़ने गए तो आरोपी घटनास्थल से भागने लगा था। होटल स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को इस मामले की सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List