महाराष्ट्र का राज्यपाल बनकर गर्व महसूस होता है... जिसके पास बेहतरीन पुलिस है - कोश्यारी

Feel proud to be the governor of Maharashtra... which has the best police - Koshyari

महाराष्ट्र का राज्यपाल बनकर गर्व महसूस होता है... जिसके पास बेहतरीन पुलिस है - कोश्यारी

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह इस राज्य का संवैधानिक प्रमुख बनकर गर्व महसूस करते हैं जिसके पास देश की बेहतरीन पुलिस है। उन्होंने इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों से तटीय सीमा, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी और नक्सलवाद से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिक को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की अपील की।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह इस राज्य का संवैधानिक प्रमुख बनकर गर्व महसूस करते हैं जिसके पास देश की बेहतरीन पुलिस है। उन्होंने इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों से तटीय सीमा, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी और नक्सलवाद से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिक को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की अपील की।

कोश्यारी ने यह विचार महाराष्ट्र पुलिस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने इस मौके पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण किया और मार्च करते जवानों की टुकड़ी द्वारा पेश सलामी ली। यह दिन दो जनवरी 1961 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राज्य पुलिस ध्वज देने की याद में मनाया जाता है।

Read More 15 अगस्त को पूरे महाराष्ट्र में मौली जुलूस निकाला जाएगा

महाराष्ट्र पुलिस के स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुंबई के गोरेगांव स्थित राज्य आरक्षित पुलिस बल मैदान में आयोजित किया गया। इस मौके पर कोश्यारी ने कहा, ‘‘ मैं राज्य का राज्यपाल बनकर गर्व महसूस करता हूं जिसके पास देश की बेहतरीन पुलिस है।’’ उन्होंने राज्य पुलिस से साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ, नक्सलवाद और तटीय सीमा से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की अपील की।

Read More नागपुर : 40-50 मनसे कार्यकर्ताओं का यस बैंक पर हल्ला बोल... लोन ऑफिसर की जमकर की पिटाई

राज्यपाल ने कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों और नर्सों के साथ अग्रिम योद्धाओं के तौर पर डटे रहने के लिए पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की। इस मौके पर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फंसाल्कर और अन्य सेवारत एवं अवकाश प्राप्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Read More Pune में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवार से भारतीय नागरिकता साबित करने को कहा गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News