१८ से ६५ आयु के लोगों में तेजी से बढ़ रहा है मोटापा...

Obesity is increasing rapidly in people aged 18 to 65.

१८ से ६५ आयु के लोगों में तेजी से बढ़ रहा है मोटापा...

१८ से ६५ आयु के लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापे के हो रहे शिकार लोगों में बैरियाट्रिक सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

मुंबई : खान-पान और जीवनशैली की कुछ बुरी आदतें हिंदुस्थान समेत पूरी दुनिया को मोटापा के जंजाल में पहुंचाने का काम कर रही हैं। युवा पीढ़ी भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। इसकी एक वजह कोरोना भी बताई जा रही है, क्योंकि कोरोना आने के बाद से लोग अधिक आलसी हो गए हैं। आलम यह है कि १८ से ६५ आयु के लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापे के हो रहे शिकार लोगों में बैरियाट्रिक सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

मोटापा कम करने के लिए लोग बैरियाट्रिक सर्जरी को एक उत्तम पर्याय मान रहे हैं। यही कारण है कि हिंदुस्थान में पिछले पांच सालों में बैरियाट्रिक सर्जरी में तीन गुना, जबकि विश्व में ४ से ९.६ फीसदी की वृद्धि हुई है। मोटापा एक जटिल विकार है। एक गतिहीन जीवन शैली, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव, कुछ दवाएं और नुकसानदायक आहार मोटापे का कारण बन रहा है।

मोटापा के कारण हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कुछ वैंâसर के जोखिम को बढ़ाता है। उचित आहार और नियमित व्यायाम मोटापा कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता हैं। सायन अस्पताल के बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. संजय बोरूडे ने कहा कि वजन घटाने के लिए की जाने वाली बैरियाट्रिक सर्जरी ९०-९५ प्रतिशत सफल होती है।

पहले लोग इस सर्जरी को करवाने से डरते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद अब कई लोग यह सर्जरी करने के लिए आगे आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्थान में साल २०२१ में २२० और साल २०२२ में २८० लोगों ने यह सर्जरी करवाई है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या... मजदूर पति गिरफ्तार पालघर में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या... मजदूर पति गिरफ्तार
पालघर में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय एक ईंट भट्ठा...
मुंबई में 22000 झोपड़ों पर है पहाड़ी खिसकने का खतरा... इन झोपड़ों में रहते हैं 1 लाख लोग
वसई-विरार में अघोषित पानी कटौती... गर्मी की मार के साथ पानी कटौती ने वसईकर की बढ़ा दी समस्या
मनपा आयुक्त भूषण गगरानी का अधिकारियों को निर्देश... लोगों से बढ़ाएं संपर्क
भिवंडी में ज़मीन विवाद के कारण चचेरे भाईयों में मारपीट... 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज
कल्याण-डोंबिवली में लोकसभा चुनाव के चलते 300 लीटर देशी-विदेशी शराब की गई जब्त !
ऐरोली खाड़ी में मरी हुई मछलियों का ढेर... मछुआरों के सामने भुखमरी की नौबत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media