फिल्म 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह...जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ

Ranveer Singh will rock the double role in the film 'Circus'... Know everything from the story to the budget of this multi-starrer film

फिल्म 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह...जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ

'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ अभिनेता रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

फिल्म 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ अभिनेता रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

अब ये दोनों अब फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कॉमेडी से भरपूर था। यह मल्टीस्टारर फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, तो चलिए इससे पहले जान लेते हैं 'सर्कस' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक के बारे में कुछ खास बातें।

Read More मुंबई : 5.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; पुलिस ने फिल्म निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को तलब किया

फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। वहीं रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण शर्मा, फिल्म में राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दिल जीत लेने वाले सितारे होंगे भी दिखाई देंगे।

Read More मुंबई: नहीं रहे मशहूर फिल्म अभिनेता और दिग्गज निर्देशक मनोज कुमार

मूवी में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखेंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर सिंह 'सर्कस' में डबल रोल प्ले कर रहे हैं और अभिनेता इलेक्ट्रिक मैन बनकर फैंस को हंसी-ठहाकों का करंट देने वाले हैं। यानी यह फिल्म कॉमेडी का डबल डोज होने वाली है।

Read More नई दिल्ली : एनसीईआरटी की बड़ी पहल; स्कूलों में ऑपरेशन सिंदूर, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित चंद्रयान और दूसरे अंतरिक्ष मिशनों की कहानी

फिल्म 'सर्कस' की कहानी आपको पुराने जमाने की याद भी दिलाएगी जब बेहद कम संसाधन होने के बावजूद लोग खुशहाल जिंदगी जीते थे। फिल्म 'सर्कस' की कहानी 1982 में आई फिल्म अंगूर पर बेस्ड है। जिसका निर्देशन फिल्मकार गुलजार ने किया था। यह फिल्म महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है।

Read More पनवेल : महाराष्ट्र सरकार की ओर से  पनवेल नगर निगम 'माझी वसुंधरा अभियान – ग्रीन सक्सेस स्टोरी अवार्ड 2025' से सम्मानित 

फिल्म में एक सर्कस संचालक और उसके साथियों की कहानी दिखाई जाएगी, जि सर्कस की विलुप्त होती संस्कृति को जनता के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं साथ ही दो ऐसे भाईयों को दिखाया जाएगा जो जन्म से अलग हो गए थे और बाद आ में आमने सामने आने पर लोगों में भ्रम पैदा करते हैं। इन्हीं सबके बीच हंसी का  ताना-बना बुना गया है।

फिल्म 'सर्कस' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 70 करोड़ की लागत आई है। ऐसे में अच्छी शुरुआत के लिए इसे पहले दिन तकरीबन आठ से दस करोड़ की ओपनिंग लेने होगी। हालांकि हाल ही में हॉलीवुड फिल्म अवतार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

इस वजह से सर्कस की डगर बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है लेकिन अगर पहले दिन यह फिल्म दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब होती है तो यह अच्छा कलेक्शन कर सकती है, क्योंकि इसे क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन