महाराष्ट्र | मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद पुणे जिले के निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी

महाराष्ट्र | मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद पुणे जिले के निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी

मुंबई : बांध के जलग्रहण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद महाराष्ट्र के पुणे जिले के निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। जल जमाव से प्रभावित कामशेट इलाके में एक मकान में सात लोगों का परिवार फंस गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल ने उन लोगों को बचाया।
खडकवासला बांध से और ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद बालेवाडी, बानेर, औंध, यरवदा, सिंघाद रोड और बोपोडी के निचले इलाके में जल जमाव हो गया है। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

सिंचाई विभाग के मुताबिक, चार बांधों- खडकवासला, पनसेट, वर्सागांव और तेमघर के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हुई है। सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी चारों बांध अधिकतम भंडारण क्षमता से भरे हुए हैं। इसके कारण मुठा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।’
उन्होंने बताया कि रविवार को दिन में ग्यारह बजे के बाद खडकवासला बांध से करीब 35,574 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण तीन बजे 41,756 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

Read More कल्याण : अवैध निर्माण विवाद: यूसुफ हाइट्स की फाइलें कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन रिकॉर्ड रूम से गायब, फोरेंसिक जांच शुरू

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत