भांडुप पूर्व पश्चिम को जोड़ेगा नया रेलवे ओहर ब्रिज...मनपा खर्च करेगी 106 करोड़

New railway oher bridge will connect Bhandup East West...Municipal will spend 106 crores

भांडुप पूर्व पश्चिम को जोड़ेगा नया रेलवे ओहर ब्रिज...मनपा खर्च करेगी 106 करोड़

मनपा प्रशासन ने भांडुप पूर्व और पश्चिम  को जोड़ने के लिए नया रेलवे ओहर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। मनपा इस ब्रिज के निर्माण पर लगभग 106 करोड़ रुपए खर्च करेगी। ब्रिज के निर्माण होने से  नाहुर और  कांजुर की ट्रैफिक समस्या कम होगी।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने भांडुप पूर्व और पश्चिम  को जोड़ने के लिए नया रेलवे ओहर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। मनपा इस ब्रिज के निर्माण पर लगभग 106 करोड़ रुपए खर्च करेगी। ब्रिज के निर्माण होने से  नाहुर और  कांजुर की ट्रैफिक समस्या कम होगी। इस ब्रिज को बनाने के लिए स्थानीय सांसद मनोज कोटक ने बड़ा प्रयास किया था। बता दे कि पवई में बड़ी संख्या में  वाहनों का आवागमन होता है।

नवी मुंबई की ओर जाने के लिए  अथवा पूर्व एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए अब एक और ब्रिज उपलब्ध हो जाएगा। अभी लोगो को कंजूर अथवा नाहुर  जाना पड़ता था। जिससे ट्रैफिक की बड़ी समस्या खड़ी होती थी। उल्लेखनीय है कि  मुलुंड  और घाटकोपर की तरह भांडुप-विक्रोली की जनता के लिए पूर्व और पश्चिम के बीच यातायात की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें भीड़भाड़ वाले रास्ते पर तकरीबन ५ से ६ किमी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा था।

Read More मुंबई : मीठी नदी गाद निष्कासन घोटाले में 7,000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल 

जिसके लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था। इस समस्या को लेकर सांसद मनोज कोटक ने मुंबई महानगरपालिका तथा रेलवे प्रशासन के साथ पत्र व्यवहार करके और संबंधित अधिकारियों से बैठक करके भांडुप और विक्रोली की जनता को "रेल ओवर ब्रिज" के रूप में सौगात दी है।

Read More “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर

यह प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज भांडुप पूर्व के वीर सावरकर मार्ग से शुरू होकर भांडुप पश्चिम के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (रेलवे स्टेशन) पर खत्म होगा। इस रेल ओवर ब्रिज की मंजूरी मिलने के बाद इसे बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया दिनांक २५ नवंबर, २०२२ से शुरू हो चुकी है। यह टेंडर प्रक्रिया खत्म होते ही इस रेल ओवर ब्रिज के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

सांसद मनोज कोटक ने कहा कि भांडुप में रेल ओवर ब्रिज बनाने के लिए वहां के कई स्थानीय निवासियों ने मुझे आवेदन दिया था, जिसके चलते मैं पिछले ३ सालों से केंद्र सरकार, महाराष्ट्र राज्य सरकार और मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न विभागों से इस रेल ओवर ब्रिज को मान्यता दिलाने कार्यरत था।

Read More धारावी में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आखिरकार मनपा प्रशासन ने  इस रेल ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया और टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। यहां पर गौरतलब है कि यह रेल ओवर ब्रिज ५३० मीटर लंबा और तकरीबन ११ मीटर चौड़ा होगा। इस ब्रिज के निर्माण में तकरीबन १०६ करोड़ रुपए खर्च होगे।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News